फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army announce of Mahapanchayat for to bring justice to the victim family

भीम आर्मी ने किया महापंचायत का एलान, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए की बैठक

Thu, 04 Jul 2019 12:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Jul 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army announce of Mahapanchayat for to bring justice to the victim family
दो-तीन दिन पहले भी पीड़ित परिजनों से मिले थे चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पिटाई से मरे ग्राम लालपुर निवासी बिजेंद्र सिंह के परिवार को न्याय दिलाने के लिए भीम आर्मी आगामी 14 जुलाई को महापंचायत करेगी।

विज्ञापन


ग्राम दौलताबाद में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित सागर के आवास पर भीम आर्मी की बैठक आयोजित की गई। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित सागर ने कहा कि पुलिस और सरकार दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों पर अत्याचार कर रही है। ग्राम लकड़ा निवासी भूपेंद्र की मौत के बाद पुलिस ने उसके परिजनों पर मुकदमे लिख दिए थे, अब लालपुर निवासी बिजेंद्र सिंह की मौत के बाद परिजनों पर मुकदमे लिख दिए गए हैं। न्याय मांगने पर उनके विरुद्ध मुकदमे दर्ज करा दिए गए। 
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने को भीम आर्मी 14 जुलाई को महापंचायत का आयोजन करेगी। महापंचायत में बहुजन समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटेंगे। इस दौरान रोहित सागर, विवेक सेन कुंवर चंद, लोकेश सागर, गिरवर सिंह, राजकुमार, गजेंद्र सिंह, ललित कुमार, राजेंद्र सिंह व वरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed