फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bheem army ready to jerk to BJP

बसपा को झटका देने की तैयारी में भीम आर्मी

Thu, 05 Mar 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bheem army ready to jerk to BJP
मेरठ। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भीम आर्मी ने तैयारी के साथ ही बसपा नेताओं पर डोरे डालना शुरू कर दिए हैं। शहर में बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद से कई बसपा नेताओं की मुलाकात चर्चा में रही। इनमें पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर समेत कई बड़े नेताओं का भीम आर्मी में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु वाल्मीकि के ताऊ की बुधवार को तेरहवीं में सोतीगंज पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने कई बसपा नेताओं से मुलाकात की। दिल्ली लौटते समय उन्होंने बागपत रोड स्थित बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर प्रदीप गुर्जर के आवास पर बैठक की। जिसमें बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रधान, विनय कुराली, पूर्व जिला प्रभारी ओमपाल खादर, पूर्व जिला महासचिव डॉ. ओमप्रकाश, पूर्व कोआर्डिनेटर एवं जिला पंचायत सदस्य भारतवीर गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. राजेंद्र गौतम, पूर्व जिला प्रभारी व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र रछौती, सपा नेता शावेज सठला, फैजल सठला समेत अन्य रहे। चंद्रशेखर 15 मार्च को राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने वाले हैं। जिसके लिए ये बैठक अहम मानी जा रही है। इस बैठक के पीछे युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली की रणनीति मानी जा रही है। मुलाकात के बाद बदर अली ने बताया कि दलित-मुस्लिम और पिछड़ों का नया राजनीतिक गठजोड़ होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बसपा का बड़ा खेमा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अनदेखी से खफा है। जिसके चलते कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भीम आर्मी के संपर्क में हैं। ये पार्टी की घोषणा के साथ चंद्रशेखर के साथ जा सकते हैं। हालांकि 2022 के चुनाव में उनका ये कदम कितना सफल होगा ये समय बताएगा परंतु बसपा के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed