यूपी: एडीजी ऑफिस पर भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा व धरना प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया संगीन आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर सैंकड़ो किसान एडीजी कार्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। भाकियू कार्यकर्ता एडीजी ऑफिस पर ही धरना देकर बैठ गए। वहीं सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। भाकियू कार्यकर्ता अभी मौके पर ही डटे हुए हैं। काफी संख्या में महिलाएं भी एडीजी ऑफिस पहुंची हैं।
इस मामले के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसमें रात के अंधेरे में पुलिस की डायल 100 से कुछ पुलिसकर्मी उतरते हैं और गली में खड़े कुछ युवकों व महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं। एडीजी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना है कि इनका क्या कुसूर था,जो पुलिस ने घर में घुसकर इस तरह से मारपीट की है। यह संविधान के खिलाफ है। इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/