फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bharat Jodo Yatra: Congress State President Brijlal Khabri said that Constitution is in danger

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- खतरे में है संविधान, राहुल गांधी जानेंगे लोगों की समस्याएं

Fri, 30 Dec 2022 04:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Dec 2022 04:38 PM IST
सार

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि आज संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शहर में रुक-रुककर लोगों की समस्याएं जानेंगे।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Congress State President Brijlal Khabri said that Constitution is in danger
मेरठ पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। यहां बुढ़ानागेट स्थित पार्टी कार्यालय पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को साथ जोड़ना बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा इसको आसान करेगी। हमने वो समय भी देखा जब साइकिल पर लोग पत्थर फेंका करते थे। लेकिन हमने उसको फूल समझकर स्वीकार किया। आज भी वही विकट समस्या हमारे सामने है, लेकिन कांग्रेस को खड़ा करना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा जो पार्टी देश और प्रदेश में सत्ता में है, वह देश को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस सरकार के दौरान हम अमेरिका को भी चैलेंज करते थे और आज हम नेपाल से भी नीचे खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन आठ सालों में हम कहां खड़े हैं। देश के प्रधानमंत्री कहते हैं हम विश्व गुरु बनेंगे। आज हम दूसरों के सहारे तरक्की की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिल्मी अंदाज: कड़-कड़ाती ठंड में जान पर खेल गया 12वीं का छात्र, गंगनहर में कूदकर बचाई महिला की जान, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में जा रहा है। आने वाली पीढ़ियों को क्या जवाब देंगे। उन्होंने अपील की कि तीन जनवरी को ताकत के साथ हमारे नेता राहुल गांधी के साथ खड़े हों। कहा कि राहुल गांधी शहर में रुककर सभी नेताओं से मिलेंगे और समस्याओं के बारे में जानेंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut: घर पहुंचा यूट्यूबर का शव, मचा कोहराम, फोटो-वीडियो देख बिलखते रहे परिजन, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed