फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bharat Band: Farmers organizations announced for highway jam on eight

भारत बंद: किसान संगठनों का एलान, आठ को करेंगे हाईवे जाम, विधायक रफीक अंसारी नजरबंद

Mon, 07 Dec 2020 11:18 AM IST
Dimple Sirohi प्रदीप मिश्र, अमर उजाला, मेरठ
प्रदीप मिश्र, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Dec 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Bharat Band: Farmers organizations announced for highway jam on eight
rafeeq ansari - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में आठ दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद की तैयारी तेज कर दी हैं। जिले के तमाम किसान संगठन हाईवे जाम करेंगे। किसान नेताओं ने बंद के लिए समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने दिल्ली के बॉर्डर पर डेरा डाल रखा है। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि उनका संगठन मेरठ-दिल्ली हाईवे को दौराला में और मेरठ-करनाल हाईवे को दबथुआ गांव के सामने जाम करेगा।
विज्ञापन


सरदार वीएम सिंह के संगठन राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि मवाना में पौड़ी हाईवे जाम किया जाएगा। भाकियू तोमर के प्रेस प्रवक्ता सुशील पटेल ने बताया कि उनका संगठन छोटा मवाना में हाईवे जाम करेगा। भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने कहा कि उनके कार्यकर्ता सभी जाम प्वाइंट पर किसानों का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रफीक अंसारी नजरबंद, सपा आज निकालेगी किसान यात्रा  
मेरठ पुलिस ने रविवार देर रात शहर विधायक रफीक अंसारी को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया। उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं,  सोमवार को सपाई जिले में किसान यात्रा निकालेंगे। लेकिन पुलिस ने जिस तरह रात में कार्रवाई की है, इससे साफ है कि पुलिस प्रशासन सपाइयों को यात्रा नहीं निकालने देगा।

पुलिस सपा अध्यक्ष राजपाल सिंह के घर भी गई थी, मगर वह नहीं मिले। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने उन्हें फोन करके कहा कि किसी तरह की यात्रा न निकाली जाए, लेकिन किसान यात्रा जरूर निकाली जाएगी। यह उत्पीड़न है और प्रशासन सरकार के दबाव में है।

वहीं, शहर विधायक रफीक अंसारी ने बताया कि देर रात चार पुलिसकर्मी उनके घर आए और उनसे कहा कि वे रात में यहीं रहेंगे। आप अपने को हाउस अरेस्ट समझें। किसान यात्रा में वह शामिल नहीं हो सकेंगे।

समर्थन नहीं करेंगे व्यापारी
चौहान मार्केट व्यापार संघ की रविवार को हुई बैठक में आठ दिसंबर को भारत बंद के आह्वान का बहिष्कार किया गया। बैठक में महामंत्री शीलेंद्र चौहान ने कहा कि व्यापारी बंद का समर्थन नहीं करेंगे। बैठक में सतपाल सिंह, मनोज राणा, ओपी तोमर, सुधीर चौहान, धर्मेंद्र चौधरी, सुदेश पाल, अजय कुमार, सुनील चौहान, दिनेश वर्मा, लक्की, कृष्ण कुमार, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed