भारत बंद: किसान संगठनों का एलान, आठ को करेंगे हाईवे जाम, विधायक रफीक अंसारी नजरबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने दिल्ली के बॉर्डर पर डेरा डाल रखा है। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि उनका संगठन मेरठ-दिल्ली हाईवे को दौराला में और मेरठ-करनाल हाईवे को दबथुआ गांव के सामने जाम करेगा।
सरदार वीएम सिंह के संगठन राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि मवाना में पौड़ी हाईवे जाम किया जाएगा। भाकियू तोमर के प्रेस प्रवक्ता सुशील पटेल ने बताया कि उनका संगठन छोटा मवाना में हाईवे जाम करेगा। भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने कहा कि उनके कार्यकर्ता सभी जाम प्वाइंट पर किसानों का समर्थन करेंगे।
विधायक रफीक अंसारी नजरबंद, सपा आज निकालेगी किसान यात्रा
मेरठ पुलिस ने रविवार देर रात शहर विधायक रफीक अंसारी को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया। उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं, सोमवार को सपाई जिले में किसान यात्रा निकालेंगे। लेकिन पुलिस ने जिस तरह रात में कार्रवाई की है, इससे साफ है कि पुलिस प्रशासन सपाइयों को यात्रा नहीं निकालने देगा।
पुलिस सपा अध्यक्ष राजपाल सिंह के घर भी गई थी, मगर वह नहीं मिले। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने उन्हें फोन करके कहा कि किसी तरह की यात्रा न निकाली जाए, लेकिन किसान यात्रा जरूर निकाली जाएगी। यह उत्पीड़न है और प्रशासन सरकार के दबाव में है।
वहीं, शहर विधायक रफीक अंसारी ने बताया कि देर रात चार पुलिसकर्मी उनके घर आए और उनसे कहा कि वे रात में यहीं रहेंगे। आप अपने को हाउस अरेस्ट समझें। किसान यात्रा में वह शामिल नहीं हो सकेंगे।
समर्थन नहीं करेंगे व्यापारी
चौहान मार्केट व्यापार संघ की रविवार को हुई बैठक में आठ दिसंबर को भारत बंद के आह्वान का बहिष्कार किया गया। बैठक में महामंत्री शीलेंद्र चौहान ने कहा कि व्यापारी बंद का समर्थन नहीं करेंगे। बैठक में सतपाल सिंह, मनोज राणा, ओपी तोमर, सुधीर चौहान, धर्मेंद्र चौधरी, सुदेश पाल, अजय कुमार, सुनील चौहान, दिनेश वर्मा, लक्की, कृष्ण कुमार, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।