फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakyu indefinite strike continues in Bijnor, warning of movement, these are the main demands

बिजनौर: भाकियू का बेमियादी धरना जारी, दी आंदोलन की चेतावनी, ये हैं प्रमुख मांगे

Thu, 29 Oct 2020 10:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Oct 2020 10:53 PM IST
सार

अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा न मिलने पर भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष

विज्ञापन
Bhakyu indefinite strike continues in Bijnor, warning of movement, these are the main demands
bhakiyu protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में फोरलेन हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का बृहस्पतिवार को छठें दिन भी बेमियादी धरना जारी रहा। चेताया मांग पूरी न होने पर अब आंदोलन तेज होगा। हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा ने आंदोलन को और तेज करने के लिए कमर कस लेने की अपील की।

विज्ञापन

 
भाकियू के बैनर तले शेरकोट में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए किसानों का आंदोलन चल रहा है। आरोप है कि हाईवे के अधिकारियों ने उनकी खेती की जमीन को अधिग्रहीत कर मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है। पर जमीन को उचित दाम अभी तक नहीं दिया। जिससे किसान अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने को विवश हैं। अधिकारी भरोसा देने के बाद भी वादाखिलाफी कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों से कई बार वार्ता हो चुकी है। पर कोई समाधान नहीं निकल सका। भाकियू तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन को अब तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कविराज सिंह, रमेश, गजेंद्र सिंह, तुफान सिंह, दीपमाला, मंजू, अजयपाल, संजय कुमार, धर्मेँद्र कुमार, रामेश्वर सिंह, तसलीम अहमद, चेतन सिंह, दुष्यंत राणा,  सुशीला देवी, दिलावर सिंह, मुखराम सिंह, अनिल कुमार, विजेंद्र सिंह, करन सिंह, चेतराम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed