{"_id":"69f735d6ab1c576f460391d3","slug":"bhaktamar-mahaarchana-in-adinath-digambar-jain-temple-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1177596-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में की भक्तामर महाअर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में की भक्तामर महाअर्चना
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में भक्तिभाव से भक्तामर महाअर्चना का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान पिछले सात वर्षों से निरंतर 48 श्लोकों के पाठ के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। आयोजन का सौभाग्य फूल बाग कॉलोनी निवासी विनय जैन, माधुरी जैन, हर्ष जैन और जिया जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि 48 श्लोकों को अलौकिक शक्ति से युक्त माना जाता है। विशेष रूप से 17वें श्लोक के नियमित पाठ को स्वास्थ्य लाभदायक बताया गया है।संध्या समय मंदिर की वेदी में विराजमान अतिशयकारी मूलनायक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के समक्ष महाअर्चना की गई। अध्यक्ष हेमंत जैन के निर्देशन में 48 श्लोकों का उच्चारण किया गया। स्वास्तिक मंडल पर दीप प्रज्वलित किए गए। भक्तों ने सामूहिक आरती की। इस अवसर पर नवीन, संजय, रमेश, अतुल, जिनेंद्र, वीरेश, सौरभ, योगेंद्र, उषा, सुषमा, नीलम, पूजा रहीं।