{"_id":"699341c2114c7078e402ed50","slug":"bhakiyu-leader-and-village-head-face-to-face-over-tree-cutting-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111642-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पेड़ काटने पर भाकियू नेता और ग्राम प्रधान आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पेड़ काटने पर भाकियू नेता और ग्राम प्रधान आमने-सामने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव मुबारिकपुर में पेड़ काटने को लेकर सोमवार को तहसील में भाकियू नेता और ग्राम प्रधान आमने-सामने आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ दोनों पक्षों को शांत कर एसडीएम के पास ले गए। एसडीएम ने जिन पेडों को ग्राम प्रधान ने उठवा लिया था निस्तारण होने तक पुलिस सुरक्षा में रखवाए जाने के आदेश पुलिस को दिए।
गांव मुबारिकपुर निवासी योगेश कुमार भाकियू नेता नरेश चौधरी के साथ तहसील में एसडीएम को पत्र देने पहुंचे थे। योगेश का आरोप था कि उसके खेत में खड़े तीन पुराने पेड़ों को गांव के ही एक व्यक्ति ने काट लिया है। रोकने पर उस पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज कराकर लकड़ी वापस दिलाने की मांग की।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान सुरेश भी तहसील में पहुंचे। दोनों पक्षों में तनातनी हो गई और मामला बढ़ने लगा। सूचना पर सीओ पुलिस के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करते हुए एसडीएम संतोष कुमार के पास ले गए। जहां एसडीएम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद निपटारा होने तक कटे पेड़ों की लकड़ी पुलिस को अपनी अभिरक्षा में लेने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों पक्ष शांत होकर लौट गए।