फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhakiu will jaam traffic today

संभलकर निकलें, भाकियू आज करेगी चक्का जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
bhakiu will jaam traffic today
संभलकर निकलें, आज भाकियू करेगी चक्का जाम
विज्ञापन

मोदीनगर। गन्ने का समर्थन मूल्य न बढ़ाए जाने से नाराज भाकियू आज चक्का जाम करेगी। भारतीय किसान यूनियन ने इसके लिए रणभेरी बजा व्यापक तैयारी की है। चक्का जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। 400 प्रति क्विंटल की मांग कर रही किसान यूनियन को उस समय भारी निराशा हुई जब सरकार ने समर्थन मूल्य में कोई वृद्धि नही की। गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने से किसानों में उबाल आ गया। भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को प्रदेश व्यापी चक्का जाम करने का ऐलान किया। इसके बाद भाकियू पदाधिकारियों ने चक्का जाम करने की बडे़ स्तर पर तैयारी शुरू कर दी। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजबीर सिंह एंव वरिष्ठ किसान नेता हरेंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार सवेरे किसान जुलूस के रूप में तहसील पंहुचेंगे। इसके बाद दिल्ली-मेरठ मार्ग पर चक्का जाम कर दिया जाएगा। भाकियू नेता ने कहा कि किसान प्रधान देश में किसानों की उपेक्षा देश का सबसे बडा दुर्भाग्य है। केन्द्र और प्रदेश सरकार उद्योगपति और चीनी मिल मालिकों के इशारे पर चल रही है और उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए गन्ने मूल्य में वृद्धि नही कर रही है। भाजपा सरकार ने किसानों को बदहाल कर दिया है। मोदीनगर में व्यापक स्तर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed