फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhajno ke beech nandlaal

भजनों के बीच पालने में झूले नटखट नंदलाल

Fri, 26 Aug 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 26 Aug 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
bhajno ke beech nandlaal
जन्माष्टमी पर भैसाली मैदान में आयोजित कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
शहर में श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी का पर्व  मनाया गया। देवालय और घरों में धार्मिक आयोजन हुए। भगवान कृष्ण के जन्म की खुशियों में श्रद्धालु झूमे। भगवान कृष्ण को पालने में झुलाया गया।  नेचुरल साइंस ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी मनाई गई। सदस्यों ने मंशा देवी मंदिर में कदंब के पौधे लगाए। मुख्य अतिथि डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य, विशिष्ट अतिथि केपी सिंह, डॉ. डीके पाल, प्रियांक भारती, मयंक, ब्रह्मपाल सिंह, अर्चना, नम्रता, वंश, सोनाक्षी और आंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्रीन केयर सोसाइटी ने मनाई जन्माष्टमी
मेरठ। ग्रीन केयर सोसाइटी सदस्यों ने सरस्वती इंडस्ट्रियल एरिया में क दंब के पौधे लगाकर जन्माष्टमी मनाई। राजीव अग्रवाल, कृष्ण कुमार बेदिल, डॉ. विजय पंडित, पूनम पंडित, सुरेखा, अरमान, मधुर, पवित्रा, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नटेशपुरम में हुआ कार्यक्रम
कंकरखेड़ा। नटेशपुरम राम शक्ति मंदिर में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापना हुई। अंत में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान संजय गर्ग, अलका गर्ग, निखिल, सुधांशी शर्मा, सुशील कुमार, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक चली भजन संध्या
मोदीपुरम। देव मंदिर में देर रात तक भजन संध्या हुई। श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। भजन संध्या आचार्य राजीव, विजय झा और नारायणाचार्य ने की। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जी का जन्म हुआ। मंदिर के सामने मेला भी लगाया गया। इस दौरान हाईवे पर जाम भी लगा। पुलिस ने व्यवस्था संभाली। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भक्तिनाथ झा, सुभाष पांडेय, वासुदेव, ब्रजपाल सिंह मौजूद रहे। वहीं, पल्लवपुरम फेज वन स्थित चकबंदी ऑफिस पर महाभूतेश्वर मंदिर पर श्री राधा कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कन्हैया बनकर गौरांख ने कार्यक्रम में माखन चोरी किया। कार्यक्रम संयोजक रेनू, गीतांजली, भावना, सीमा, अरुण चौधरी मौजूद रहे।

जन्माष्टी पर कार्यक्रम
गंगानगर। गंगानगर बी ब्लॉक स्थित अर्द्धनारीश्वर शिव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत राधा- कृष्ण के नृत्य के साथ हुई। उसके बाद शिव बारात निकाली गई। काली का अखाड़ा,  शिव तांडव, सुदमा नाटिका आदि हुुई। मंदिर कमेटी के राकेश मिश्रा, कपिल शर्मा, प्रमोद सिवाज, नरेंद्र्र, मोनू वशिष्ठ, दीपचंद चौहान, श्रवण कुमार, अन्नू, पप्पू, अजय आदि मौजूद रहे।

सतोगुण युक्त होता है श्रीकृष्ण का युग
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित प्रभु मिलन भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। सेवा केंद्र संचालिका सुनीता बहन ने कहा कि जहां श्रीकृष्ण होंगे, उस दुनिया में सतोगुण की प्रधानता होगी। विनोद भाई ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए अद्भुत संयोग का दिन है। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, पूज्य दादी प्रकाश मणि की पुण्यतिथि और सत्य गुरु का दिन है। इन तीनों का समागम परमपिता परमात्मा की विशेष अनुकंपा का संकेत है। परी, समीक्षा, पार्थ, गीतांश और नीशू ने झांकी प्रस्तुत की। वहीं विवि की शास्त्रीनगर शाखा में भी जन्माष्टमी मनाई गई। मुख्य अतिथि दक्षिण विधायक रविंद्र भड़ाना, पार्षद पंकज कतीरा, बीके बीना मौजूद रही।

बाबा धानेश्वर नाथ मंदिर में कार्यक्रम
मेरठ। सदर दाल मंडी स्थित बाबा धानेश्वरनाथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। दोपहर को कृष्ण भगवान को दूध- दही से स्नान कराया गया। शाम को आरती के बाद कन्हैया चांदी के झूले पर सखियों के साथ विराजमान हुए। रात में राधा-कृष्ण नृृृत्य, शिव तांडव जैसे कार्यक्रम हुई। मंदिर परिसर में लगी एलईडी स्क्रीन पर  महाभारत के दृश्यों के साथ- साथ मंदिर में हो रहे कार्यक्रमों को दिखाया गया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल उपस्थित रहे। मंदिर कमेटी अध्यक्ष अनिल मित्तल, महामंत्री रतन गर्ग, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार सिंघल, सौरभ गोयल, आशीष सिंघल, नितिन गोयल आदि मौजूद रहे।

महादेव मंदिर में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम
मेरठ। सर्राफा बाजार स्थित फूल डोल कमेटी द्वारा महादेव मंदिर में भगवान राधा- कृष्ण की झांकियां सजाई गई। भगवान का तिलक रमेश कुमार और आलोक गुप्ता ने किया। जयप्रकाश, सर्वेश कुमार, रमेश चंद्र्र, अनिल शारदा, मनोज कुमार, अशोक, ब्रजमोहन राठी, सुनील चौरसिया, पीयूष, अनिल मौजूद रहे।

मंदिर सजाया
मेरठ। मुल्तान नगर शिव हरि धार्मिक सेवा समिति द्वारा शिव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिर को सजाया गया और झांकी निकाली। समिति अध्यक्ष शकत सिंह, डॉ. नरेंद्र वर्मा, रविंद्र गुप्ता, विनोद चौधरी, गुल्लू, डॉ. सचिन आदि मौजूद रहे।

कृष्ण मंदिर में मनाई जन्माष्टमी
मेरठ। थापरनगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। शाम को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसके उपरांत प्रसाद वितरित हुआ।  

आभा मानव मंदिर में सजाई झांकी
मेरठ। मवाना रोड पंचवटी कॉलोनी स्थित आभा मानव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। आश्रम प्रांगण में राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई। भगवान गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाया गया।


बीआईटी ग्लोबल में कार्यक्रम
मेरठ।  परतापुर बाईपास स्थित बीआईटी ग्लोबल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। बच्चों ने राधा- कृृष्ण के रूप में फैंसी ड्रेस का प्रदर्शन किया। इस दौरान माखन मटकी फोड़ी गई। स्कूल चेयरमैन राकेश प्रकाश अग्रवाल , निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्या डॉ. ज्योति सिरोही तथा सोनिया रायजादा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed