फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhaisali medan me hua 1100 kanyao ka pujan

भैसाली मैदान में 1100 कन्याओं का पूजन 

Mon, 26 Mar 2018 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
bhaisali medan me hua 1100 kanyao ka pujan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
श्री अयुतचंडी महायज्ञ में रविवार को भैसाली मैदान पर दुर्गा अष्टमी के मौके पर 1100 कन्याओं का पूजन किया गया। सभी को तिलक कर दक्षिणा दी गई। कन्या पूजन के समय मैदान मां की भक्ति से सराबोर हो गया। यज्ञ में भी लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। गणेश पूजन के साथ यज्ञ किया गया। आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित ने यज्ञ कार्य संपादित कराया। यज्ञशाला में 120 यजमानों द्वारा मां भगवती का शास्त्रीय विधि से पूजन किया गया। वहीं शाम को महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

कथा व्यास डा. गुण प्रकाश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने मां दुर्गा की उपासना विधि का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मां की प्राप्ति का साधन समर्पण होना बताया। कथा व्यास त्रयंबकेश्वर चैतन्य महाराज ने श्रीराम कथा सुनाई। उन्होंने भगवान श्रीराम के पूजन का महत्व बताया। जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज ने धर्माचरण के वैज्ञानिक स्वरूप पर सूक्ष्म प्रकाश डाला। निर्मल स्वरूप महाराज ने प्रवचन किया। इसके उपरांत महाआरती की गई। कन्या पूजन में ज्ञानेन्द्र अग्रवाल, प्रवीण कुमार गुप्ता, देवेन्द्र माहेश्वरी, गिरीश बंसल, अनिल मित्तल, भारत भूषण, रूपक अग्रवाल, अशोक चौधरी, महेश सिंहल, प्रियांशु मांगलिक आदि रहे। इनके अलावा बिजेन्द्र अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, अनिल, राजू शर्मा, अरुण सिंह आदि मुख्य रहे। 
विज्ञापन

 आज होगी पूर्णाहुति 
भैसाली मैदान में आयोजित अयुतचंडी महायज्ञ का आज सोमवार को पूर्ण आहुति के साथ समापन होगा। इस दौरान सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed