फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two three-storey accommodation Great Fire

तीन मंजिला दो होटलों में भीषण आग, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Fri, 13 Jan 2017 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 13 Jan 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Two three-storey accommodation Great Fire
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शहर के बीचोबीच भैसाली बस अड्डे के सामने बृहस्पतिवार शाम तीन मंजिला दो होटलों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। करीब पौन घंटा देरी से फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताकर हंगामा किया। होटलों में आग की लपटे देखकर अफरातफरी मच गई। पुलिस को रूट डायवर्जन करना पड़ा। काफी मशक्कत करने के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

भैसाली बस अड्डे के सामने सरदार अमरप्रीत सिंह निवासी सोतीगंज का लाभ व कवनीत सिंह का प्रिंस होटल है। अमरप्रीत सिंह भैसाली रोडवेज व्यापार संघ के महामंत्री हैं। शाम करीब 5:30 बजे लाभ होटल में तीसरी मंजिल पर रखे जनरेटर में शार्ट सर्किट से आग लगी। आग टीन सेट में लगने केे बाद फैलती चली गई। आग की चपेट में प्रिंस होटल भी आ गया। दोनों होटलों की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लगते ही कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि उस वक्त होटलों में कोई ग्राहक नहीं था।
विज्ञापन


दोनों होटलों में आग लगी देखकर आसपास के व्यापारी दौड़े। व्यापारियों ने बिजली कनेक्शन काटकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इस कदर फैली थी कि उसको बुझाना आसान नहीं था। व्यापारियों ने पहले यूपी 100 और 101 फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम पर कॉल की। कंट्रोल रूम से पुलिस को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। करीब पौन घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। फायर कर्मियों ने करीब दो घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धू धू होटल जला तो भागे व्यापारी
तीन मंजिला दोनों होटलों को धू धू जलते देखकर व्यापारी अपनी दुकानों से भागने लगे। आग चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर तक पहुंच गई थी। गनीमत रही कि होटलों में काम करने वाले कर्मचारियों को व्यापारियों ने सुरक्षित निकाल लिया। व्यापारी अमरप्रीत सिंह ने बताया दोनों होटलों में लाखों रुपये का सामान जल गया है।

पुलिस के हाथ पैर फूले
पुलिस व फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी सरदार दलजीत सिंह, सतीश जैन, रविंद्र, नरेंद्र, भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की लापरवाही की शिकायत पुलिस अधिकारियों से करेंगे। व्यापारियों ने हंगामा किया तो सदर बाजार पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया।

आग बुझाने में हांफी दमकल
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों को लगाया गया। फायर कर्मियों ने दोनों होटलों के आसपास की दुकानों और इलाके  को कवर किया। दो गाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स में लगी जबकि दो गाड़ी दुकानों पर और अन्य होटलों में लगाकर आग बुझाना शुरू किया। सीएफओ के अनुसार आग भीषण थी। लोगों की भीड़ बहुत थी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद होटल में फायरकर्मी घुस पाए और आग बुझाई।

प्रयास भी खूब हुए
दोनों होटल एक ही परिवार के है। अमरप्रीत सिंह ने बताया कि होटल में मैनेजर गौरव अग्रवाल, कर्मचारी महेंद्र, लवेंद्र, मुन्ना, आलम, रहूप, रवि समेत 20 लोग थे। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों होटलों का ही इंश्योरेंस होना बताया गया।


चरमरा गई ट्रैफिक व्यवस्था
शाम को व्यस्त समय में हुए अग्निकांड के चलते दिल्ली रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। भीषण जाम के चलते पुुलिस ट्रैफिक संभालने में जुटी रही। घंटाघर और दूसरी तरफ बेगमपुल से ट्रैफिक डायवर्जन किया गया। रात नौ बजे के बाद ही ट्रैफिक पटरी पर लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed