फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhagwat reminded me of the sweet berries of Shabri

Meerut News: भागवत ने याद दिलाए शबरी के मीठे बेर

Mon, 20 Mar 2023 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat reminded me of the sweet berries of Shabri
हस्तिनापुर (मेरठ)। कृषि कृषक संगम कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन भागवत ने त्रेता युग को याद करते हुए भगवान राम का जिक्र किया। कहा कि रासायनिक खेती ने हमारी कई औषधियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है, जिनमें से एक है शबरी मां का मीठा बेर है, जो भगवान श्रीराम ने भी खाया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेर अपने आप में एक पौष्टिक फल है, जिससे शरीर में कई पोषक तत्व की प्राप्ति होती है। आज से सौ वर्ष पूर्व किसानों के खेतों की मेढ़ और रास्तों में इधर-उधर बेर के पेड़ काफी मात्रा में देखे जाते थे, जो आज विलुप्त हो रहे हैं। उन्होंने दूसरी रामबाण औषधि बताई बथुआ। उन्होंने बताया कि बथुआ किसानों के खेतों में भरपूर मात्रा में मिलता था, जो मनुष्य के पेट के लिए एक रामबाण दवाई है। इससे कई प्रकार की बीमारी स्वत: ही नष्ट हो जाती है, परंतु रासायनिक खेती के कारण हम अपनी इन प्राचीन औषधियों को समाप्त कर रहे हैं। इस समय तो हमें पूजा के लिए पत्तों को भी तलाशना में पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गणेश उत्सव के समय 21 पेड़ों के पत्ते रखे जाते थे, जो आसपास ही मिल जाया करते थे। परंतु आज इन्हें ढूंढना मुश्किल हो गया है, जिससे हमारी पूजा के भी नियम बदलते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए हमें गो आधारित खेती करनी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्तिनापुर आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण : मोहन भागवत
भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में जंबूद्वीप में चल रहे तीन दिवसीय गो आधारित जैविक कृषि कृषक सम्मेलन के तीसरे दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन स्थलों का भ्रमण कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर शांतिपूर्ण वातावरण एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है। सुबह करीब 10 बजे जंबूद्वीप के बंगला नंबर 10 से बाहर निकले मोहन भागवत महाभारत कालीन प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। प्राचीन स्थलों का भ्रमण करने के बाद मोहन भागवत बोले कि वाकई महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई है। महाभारत काल से आज तक इस भूमि की महत्ता और अच्छी महसूस की जा रही है।


मंच पर यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनाथ चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र, राष्ट्रीय सह जैविक प्रमुख ठाकुर धर्मपाल सिंह रहे। संचालन प्रांत महामंत्री डॉ. कुलदीप तथा अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष संजीव कुमार ने की। कार्यक्रम के व्यवस्थापक आकाश राठी रहे। इस मौके पर संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय सरसंघ चालक सूर्य प्रकाश टांक, प्रांत प्रचारक अनिल, प्रांत कारवां फूल सिंह, जिला प्रचारक धनंजय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री उत्तर-पूर्व श्रीनिवास, प्रचार प्रमुख सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।


विनोबा भावे का कथन किया याद
भागवत ने कहा कि एक बार कुछ किसान एकत्रित होकर विनोबा भावे के पास पहुंचे, जिन्होंने कहा कि उनकी गेहूं की फसल में भीषण कीट लगे हुए हैं। गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। विनोबा भावे ने कहा कि जब आप मेंढक को पकड़ कर बेच रहे हैं तो इससे प्रकृति का चक्र बाधित हो रहा है, क्योंकि मेंढक पर सबसे ज्यादा प्रयोग विज्ञान में किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इन कीटों को मेंढक कहते हैं और मेंढक जब अधिक हो जाते हैं तो उन्हें सर्प कहते हैं और जब सर्प अधिक हो जाते हैं तो उन्हें मोर कहते हैं, यह प्रकृति का चक्र है। इस नियम के आधार पर ही प्रकृति चलती है। इससे छेड़छाड़ करना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed