{"_id":"68bee24e44952d78fa01ccc2","slug":"bhagwat-katha-makes-life-meaningful-awadhesh-meerut-news-c-14-1-mrt1002-969740-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन को सार्थक बनाती है भागवत कथा : अवधेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन को सार्थक बनाती है भागवत कथा : अवधेश
विज्ञापन
- रघुकुल विहार से 121 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बागपत रोड स्थित रघुकुल विहार से भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हरि दर्शन सेवा समिति की ओर से यात्रा का शुभारंभ व्यापारी नेता भोपाल गुप्ता ने किया। मुख्य यजमान के रूप में अमित मित्तल और नीतू मित्तल रहे। इस दौरान कथा व्यास अवधेश महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा जीवन को सार्थक बनाती है।
इससे पूर्व कलश यात्रा में 121 महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए कृष्ण भक्ति में लीन होकर चलीं। यात्रा में राधा कृष्ण और शिव पार्वती की आकर्षक झांकियां रहीं। यात्रा रघुकुल विहार से शुरू होकर साबुन गोदाम और द्वारिकापुरी क्षेत्र में पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और आरती के साथ स्वागत किया। कान्हा के जयकारों ने पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं से प्रेरणा लेकर हम अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। उन्होंने भक्ति, सेवा और समर्पण के महत्व पर जोर दिया। इसके साथ ही सभी को सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। भोपाल गुप्ता ने बताया कि यह कथा अगले सात दिन तक चलेगी। इस अवसर पर दीपक गर्ग, रामगोपाल, रविंद्र, गुलजारीलाल, सुनील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।