फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhagwat Katha ka aayojan

Meerut News: कृष्ण जन्मोत्सव के साथ मनाया गया दिव्य आनंद उत्सव

Wed, 07 Oct 2026 02:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha ka aayojan
श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कन्हैया के जन्म पर भक्तों ने मनाया नंदोत्सव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अपेक्स सिटी बागपत रोड में लोकेश सिंघल परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव एवं प्राकट्य उत्सव को श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास से मनाया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही कथा पंडाल नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा।
उत्तराखंड से पधारे सुप्रसिद्ध कथाव्यास भगवतानुरागी आचार्य प्रदीप नौटियाल जी ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए रघुवंश, यदुवंश एवं चंद्रवंश का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य प्रसंग को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

आचार्य प्रदीप नौटियाल जी ने कहा कि केवल यशोदा मैया के घर ही ठाकुर जी नहीं आए थे। यदि आज कलियुग में भी कोई मां यशोदा जैसी भक्ति, श्रद्धा, प्रेम और वात्सल्य अपने हृदय में प्रकट करे और उसी भाव से साधना करे तो भगवान आज भी उसके जीवन में आनंद बनकर प्रकट हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कहीं दूर नहीं हैं। आवश्यकता अपने हृदय में भक्ति, प्रेम, श्रद्धा और समर्पण जगाने की है। जिस घर में भगवान के प्रति सच्चा प्रेम और भक्ति होती है, वहां स्वयं आनंद का वास हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ भगवान के प्राकट्य का स्वागत किया। इस दौरान पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान श्री लोकेश सिंघल जी, श्रीमती सुनीता देवी जी, अमृतांश सिंघल जी, कुनाल सिंघल जी, सीपी डिमरी जी, रवि जी, दीपक जी, मयंक जुयाल जी एवं आनंद रतौड़ी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लेकर स्वयं को धन्य महसूस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed