फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhagat Singh statue was vandalized by mischievous elements in Saharanpur

यूपी: भगत सिंह की प्रतिमा की खंडित, कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू सगंठनों ने शुरू किया धरना

Sun, 15 Aug 2021 10:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Aug 2021 10:46 PM IST
सार

सहारनपुर में भगत सिंह की प्रतिमा शरारती तत्वों द्वारा खंडित करने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Bhagat Singh statue was vandalized by mischievous elements in Saharanpur
Bhagat Singh statue - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सहारनपुर जिले के मल्हीपुर रोड स्थित सनसिटी कॉलोनी के निकट स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा शरारती तत्वों ने खंडित कर दी। इसका पता लगते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। इसके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


इस मामले में वंदेमातरम चिंगारी एक ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक उनका धरना जारी रहेगा। इसके साथ भूख हड़ताल भी शुरू की जाएगी। मामले से शासन-प्रशासन को भी अगवत कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच को पुलिस मौके पर गई थी। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। इसके साथ ही नई प्रतिमा भी मौके पर लगवाई जाएगी। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed