{"_id":"58a2d1fa4f1c1ba340d84905","slug":"beti-bachao-beti-padhao-big-plan-reveal-closed-the-post-office-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के नाम पर बड़ा खुलासा, पुलिस ने बंद कराया डाकघर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के नाम पर बड़ा खुलासा, पुलिस ने बंद कराया डाकघर
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 14 Feb 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए मंगलवार को डाकघर में लंबी लाइन देखने को मिली। इस दौरान वहां पुलिस पहुंच गई और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस जांच में सामने आया कि ऐसे कोई आदेश नहीं दिए गए है कि लोग किसी तरह के लाभ के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए फिलहाल डाकघर को बंद करा दिया है और भीड़ को वहां से वापस भेज दिया। वहीं डीपीओ ने बताया कि किसी तरह का फार्म भरवाने का आदेश नहीं है। जबकि फॉर्म भरने वालों का कहना है कि फॉर्म भरने पर केंद्र सरकार उन्हें दो-दो लाख रुपए देगी। अब यह सिलसिला कब से चल रहा है इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही हैं। इसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि अभी तक ऐसे कितने फॉर्म भरें जा चुके है।
विज्ञापन