फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bete ki hatya me chasmdeed maa ko sir me goliyaa maari

बेटे की हत्या में चश्मदीद मां को सिर में गोलियां मारीं   

Sun, 04 Feb 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Feb 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
bete ki hatya me chasmdeed maa ko sir me goliyaa maari
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ में गवाहों के सिर पर मौत मंडरा रही है और पुलिस उन्हें सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। सरूरपुर के कैथवाड़ी गांव के जंगल में हमलावरों ने शनिवार को सोहरका जैसी घटना दोहराने की कोशिश की। बेटे की हत्या में चश्मदीद गवाह मां और उसके दो बेटों को गवाही देने से रोकने के लिए हथियारबंद लोगों ने खेत पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस दौरान महिला के सिर से सटाकर दो गोलियां मारी गईं, जबकि दोनों बेटों को मारने के लिए करीब एक किमी तक पीछा किया। महिला की निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन


चेतन हत्याकांड में गवाह हैं मां-बेटे 
50 हजार के इनामी रहे सुमित जाट ने चार साथियों संग मिलकर 13 जुलाई 2017 को सरूरपुर के हसनपुर रजापुर गांव निवासी चेतन की हत्या कर दी थी। जिसमें सभी आरोपी जेल गए थे। हत्याकांड में चेतन के दोनों भाई मितन व रवि और मां सावित्री चश्मदीद गवाह हैं। इस मुकदमे में नामजद आरोपी सुजीत, अशोक, संजय और प्रकाश एक माह पूर्व जमानत पर छूटकर आए हैं। आरोप है कि वे समझौता न करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। केस में एक फरवरी को गवाही होनी थी। गवाह कचहरी पहुंचे थे तो पता चला था कि गवाही की तारीख छह फरवरी लगी है।
विज्ञापन


बेटे तुम भागो, हत्यारोपी आ गए 
शनिवार सुबह के 10:15 बजे थे। चश्मदीद गवाह मां सावित्री कैथवाड़ी ग्राम प्रधान बिल्लू के खेत में गन्ने की छिलाई कर रही थी। मां का खाना लेकर उसके दो बेटे मितन और रवि खेत में पहुंचे थे। तभी टाटा मैजिक से आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद लोग वहां पहुंचे। सावित्री ने हत्यारोपी विपिन, सुजीत, अतुल, ब्रह्मा, कुलदीप को देखते ही शोर मचाया कि बेटों! तुम भागो, हत्यारोपी आ गए। सावित्री बदमाशों से भिड़ गई और दोनों बेटे ईख के खेत में भाग गए। बदमाशों ने इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाई। जिसमें दो गोलियां सावित्री के सिर में सटाकर मारी गईं। मितन और रवि के अलावा खेत में गन्ना छिलाई कर रहे अन्य लोग भी जान बचाकर वहां से भागे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब! मां को मार डाला 
चश्मदीद गवाह मितन ने अपने गांव हसनपुर रजापुर में पहुंचकर एसओ सरूरपुर ऋषिपाल सिंह को कॉल करते कहा कि साहब! मेरी मां सावित्री को हत्यारोपियों ने मार डाला है। एसओ फोर्स लेकर खेत में पहुंचे। घटनास्थल रोहटा थानाक्षेत्र का था। सूचना पर रोहटा थाने की पुलिस भी पहुंची। खून से लथपथ सावित्री को पुलिस ने आनंद हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार सावित्री की हालत नाजुक बनी है। वह वेंटीलेटर पर है। दोनों भाइयों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में आक्रोश जताया। 

एसएसपी से मांगी थी सुरक्षा 
पीड़ित परिवार एक फरवरी को ही एसएसपी से सुरक्षा मांगने पहुंचा था। कहा था कि छह तारीख को गवाही होनी है। हत्यारोपी धमकी दे रहे हैं। उनकी जान को खतरा है। आरोपी सोहरका जैसा दोहरा हत्याकांड अंजाम देने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी मंजिल सैनी ने एसओ सरूरपुर को फटकार लगाते हुए मां-बेटों को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी सुरक्षा नहीं दी गई। पीड़ित परिवार बार-बार पुलिस अधिकारियों को फोन करता रहा। शुक्रवार शाम सिपाही नंद किशोर पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। लेकिन करीब 12 घंटे बाद शनिवार सुबह यह कहकर थाने चला गया था कि मेरी तबियत खराब है। इसके बाद न तो सिपाही नंदकिशोर लौटा था और उसके बदले थाने से कोई दूसरा गनर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed