बहसूमा। कस्बा स्थित मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह व प्रधानाचार्य भावना चौधरी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस की पढ़ाई करना ही महत्वपूर्ण लक्ष्य नहीं है बल्कि समाज के लिए एक अच्छा इंसान बनना महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि ब्रह्मचारी सिंह व भावना चौधरी ने कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग की छात्रा वैष्णवी चौधरी, खुशी गिरी व प्राची गिरी, कला वर्ग में फारिहा, हंसिका व रितिका, हाई स्कूल में मानसी, अंतिम व सुहानी को सम्मानित किया।