फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bengali families filed a reply to the notice

Meerut News: नोटिस जारी होने के बाद नंगला गोसाई के 75 परिवार पहुंचे तहसीलदार के यहां।

Sat, 17 Dec 2022 08:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Bengali families filed a reply to the notice
बंगाली परिवारों ने दाखिल किया नोटिस का जवाब
विज्ञापन

मवाना। परीक्षितगढ़ वन रेंज के गांव नंगला गोसाई के पास वन्य आरक्षित क्षेत्र झील की 55 हेक्टेयर जमीन पर दो सप्ताह पूर्व वन विभाग ने कुछ भूमि पर अवैध कब्जा हटवाया था। इसके बाद एनजीटी के निर्देश पर लगभग 75 परिवारों को क्षतिपूर्ति के नोटिस जारी किए गए थे। शुक्रवार को इन परिवारों ने तहसील अपना जवाब दाखिल कराया।
गांव नंगला गोसाई के पास बंगाली परिवार अर्से से रह रहे हैं। यह भूमि परीक्षितगढ़ वन रेंज की सीमा में आती है। दो सप्ताह पूर्व एनजीटी के आदेश पर वन विभाग ने कुछ जमीन से कब्जा हटवाया था। वहां रह रहे लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया था। तहसीलदार न्यायालय से लाखों रुपये की क्षतिपूर्ति आरसीसी प्रपत्र जारी किया गया था। शुक्रवार को बंगाली समाज के करीब 75 परिवार तहसील पहुंचे और एसडीएम से मदद मांगी। एसडीएम ने अधिकारियों से वार्ता कर सभी बंगाली परिवारों को वैकल्पिक भूमि मिलने तक वहां रहने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि काफी समय से बंगाली समाज के लोग वहां पर बसे हैं। जहां टीम द्वारा नजीटी के आदेश पर अभियान चलाया गया था। फिलहाल बंगाली परिवारों को राहत दी गई है। तहसीलदार आकांक्षा जोशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नोटिस जारी किए गए थे। इन लोगों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। फिलहाल वहां पर कार्रवाई बंद है। आगामी तारीख पर सभी पत्राजात पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed