फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beneficiaries will get Kisan Credit Card

लाभार्थियों को मिलेंगे किसान क्रेडिट कार्ड

Wed, 12 Feb 2020 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries will get Kisan Credit Card
लाभार्थियों को मिलेंगे किसान क्रेडिट कार्ड
विज्ञापन

मेरठ। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थियों को विशेष अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का निर्णय लिया है। जिससे किसान लोन प्राप्त कर सकें। बचत भवन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने कहा कि पात्र किसानों की सूची जांच करें कि किसके पास किसान क्रेडिट कार्ड है। जिनके पास किसान क्रेेडिट कार्ड नहीं है, अभियान चलाकर उन्हें जल्द से जल्द किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराएं। लीड बैंक मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आठ से 22 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय बैंक संघ द्वारा देश के सभी बैंकों को गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें तीन लाख रुपये तक की सीमा तक किसान क्रेडिट कार्ड के लिए प्रोसेसिंग, डाक्यूमेंट, लेजर फोलियो के निरीक्षण शुल्क को माफ करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed