{"_id":"599f3a954f1c1be3098b466a","slug":"behind-curtain-illegal-complex-will-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे की आड़ में बना अवैध कांप्लेक्स आज हो सकता है ध्वस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्दे की आड़ में बना अवैध कांप्लेक्स आज हो सकता है ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 25 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमपुल पर सोतीगंज मोड़ के पास बने अवैध कांप्लेक्स पर आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए मंडलायुक्त के निर्देश पर एमडीए की टीम ने पूरी तैयारी कर ली है। सपा सरकार में पर्दे की आड़ में बने इस कांप्लेक्स का अमर उजाला ने खुलासा किया था। अमर उजाला की खबर पर एमडीए अफसरों ने कांप्लेक्स को सील कर दिया था, लेकिन सत्ता के दबाव में इस कांप्लेक्स पर सील हटा दी गई। इसके साथ ही रातों रात कांप्लैक्स निर्माण पूरा हो गया।
विज्ञापन
शहर के सबसे महंगे व्यवसायिक क्षेत्र में से एक बेगमपुल के पास सोतीगंज मोड़ पर बड़े व्यवसायिक कांप्लेक्स का निर्माण हुआ है। इस कांप्लेक्स का निर्माण तीन बड़ें भूखंड को जोड़कर किया गया है, जिसमें एक भूखंड पूर्व केबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर की पत्नी गुलनाज के नाम पर है। इस कांप्लेक्स निर्माण में बिल्डर दीपक कामरा के साथ पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के परिजनों की भी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
यह कांप्लैक्स पूरी तरह नियमों के विपरीत तैयार हुआ और पर्दे की आड़ में जब इसका निर्माण हो रहा था, तो अमर उजाला ने इसका प्रमुखता से खुलासा किया था। इसके बाद एमडीए ने अपनी कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए कांप्लेक्स को सील कर दिया। बाहर से सील कांप्लेक्स में भीतर काम चलता रहा। कुछ माह बाद ही एमडीए ने इस सील को भी हटा दिया। इस सील हटाने की खबर को भी जब अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो दो दिन बाद ही एमडीए की टीम ने फिर से इस पर सील लगा दी। बावजूद इसके कांप्लेक्स में फीनिशिंग का काम जारी रहा।
विज्ञापन
मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने जब शहर के अवैध निर्माणों की फाइल खंगाली तो इस कांप्लेक्स का मामला भी सामने आया। जिसमें पता चला कि कांप्लेक्स में सिर्फ भूतल और प्रथम तल का ही नक्शा स्वीकृत है, जबकि निर्माण बहुमंजिला किया गया है। जिसकी कंपाउंडिंग के लिए भी अग्रिम रूप से पांच-पांच लाख रुपये के दो ड्राफ्ट एमडीए में जमा है, लेकिन नियमानुसार कंपाउंडिंग नहीं हो सकती है।
अब इस मामले में मंडलायुक्त के सख्त रवैये पर एमडीए ने ध्वस्तीकरण की योजना तैयार की है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को एमडीए ने अग्रिम रुप से दिये गये पांच-पांच लाख रुपये के चैक बिल्डर को लौटाते हुए ध्वस्तीकरण की तैयारी कर ली है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह इस कांप्लेक्स के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जायेगा।