{"_id":"5f65176a8ebc3eee0712787b","slug":"begumpul-abu-len-area-electricity-returned-to-normal-after-58-hours-city-news-mrt5020057163","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 घंटे बाद सामान्य हुई बेगमपुल-आबूलेन क्षेत्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 घंटे बाद सामान्य हुई बेगमपुल-आबूलेन क्षेत्र की बिजली
विज्ञापन
मेरठ। बेगमपुल आबूलेन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 58 घंटे बाद शुक्रवार को शाम 4 बजे सामान्य हो सकी। बिना बिजली के क्षेत्र के 12 हजार उपभोक्ता परेशान थे। ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए बिजली कर्मी जूझ रहे थे।
बुधवार सुबह करीब 6 बजे बेगमपुल बिजलीघर का 8 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके चलते बेगमपुल और आबूलेन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली नहीं मिलने के चलते बाजार भी तय समय से पहले ही बंद हो रहा था। इस दौरान बिजलीघर पर रखे दूसरे ट्रांसफार्मर और सदर बिजलीघर से शिफ्टवाईज बिजली आपूर्ति करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन सिस्टम पर ज्यादा लोड आने से बिजली आपूर्ति रोक दी जाती थी।
अधिशासी अभियंता सोनू रस्तोगी ने बताया कि ट्रांसफार्मर के ठीक नहीं होने पर विभाग ने मुजफ्फरनगर से ट्रांसफार्मर विशेषज्ञ को बुलाया था। घंटों की मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर ठीक हो गया। शाम चार बजे ट्रांसफार्मर पर लोड डाल दिया गया। करीब 58 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
छज्जा गिरने से विद्युत लाइन टूटी, आपूर्ति बाधित
मेरठ। आबूलेन में चला आ रहा बिजली संकट ट्रांफार्मर के ठीक होने से खत्म हो गया था, लेकिन निशात सिनेमा के सामने गली में छज्जा गिरने से बिजली लाइन टूट गई। इसके चलते बाजार की आपूर्ति फिर बाधित हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद लाइन ठीक करके बिजली आपूर्ति सामान्य की जा सकी। व्यापार संघ नेता सरदार राजवीर सिंह ने बताया कि तीन दिन से बिजली प्रभावित होने पर व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जनरेटर पर खर्च होने और बाजार को तय समय से पहले बंद करने से घाटा भी उठाना पड़ा है।