फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   beghum pull case

खाकी ने दी कुलदीप की बेगुनाही की गवाही  

Fri, 01 Apr 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 01 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
beghum pull case
एसएसपी से मुलाकात करते वकील। - फोटो : अमर उजाला
बेगमपुल प्रकरण में सिख युवक कुलदीप सिंह के बेकसूर होने की गवाही खुद खाकी ने दी है। बृहस्पतिवार को विवेचक ने पुलिसकर्मियों के बयान लेकर कुलदीप के पक्ष में रिपोर्ट बनाकर कोर्ट में पेश कर दी। जिस पर छह अप्रैल को सुनवाई होनी है। उसके बाद कुलदीप के जेल से छूटने का फैसला होगा।
विज्ञापन


27 मार्च को इस मामले में इंस्पेक्टर सदर के घायल होने पर कुलदीप के खिलाफ नामजद जबकि अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में थाना सदर बाजार पर केस दर्ज किया गया था। चूंकि कुलदीप हिरासत में था, इसलिए 28 मार्च को उसे जेल भेज दिया गया था। जिसका चौतरफा विरोध होने पर पुलिस ने धारा 307 और 7 सीएल एक्ट को केस से हटा लिया था।

विज्ञापन

 

एसएसपी डीसी दूबे ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुलदीप पर गलत धाराएं लगी थीं। उसकी बेगुनाही की रिपोर्ट बनाकर विवेचक ने जिला जज कोर्ट में पेश कर दी है। रिपोर्ट में लिखा कि जिस वक्त इंस्पेक्टर को ईट लगी, उस समय सिख युवक कुलदीप पुलिस की हिरासत में सदर बाजार थाने में था। जांच में कुलदीप ने जीत के जश्न में हंगामा किया, लेकिन पथराव नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बर्दाश्त से बाहर पुलिस का रवैया

 बीर खालसा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह कोछड़ ने कहा कि कुलदीप को पुलिस ने यातना दी है। पुलिस ने कुलदीप के साथ जो रवैया अपनाया है, वह बर्दाश्त से बाहर है। थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उसकी फुटेज देखनी चाहिए, ताकि कुलदीप के साथ पुलिस का कैसा बर्ताव था, यह सामने आ सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed