फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Befriended a teenage girl on Instagram by posing as a Hindu; entered her home and engaged in indecent behavior.

Meerut News: इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर किशोरी से दोस्ती, घर में घुसकर की अभद्रता

Tue, 28 Jul 2026 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Befriended a teenage girl on Instagram by posing as a Hindu; entered her home and engaged in indecent behavior.
- पुलिस ने पोक्सो व छेड़छाड़ का आरोपी किया गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए फर्जी पहचान बनाकर 15 साल की किशोरी से संपर्क करने और उसके घर में घुसकर अभद्रता करने वाले आरोपी हापुड़ निवासी महबूब अली उर्फ महबूब त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोपी दो महीने से इंस्टाग्राम पर त्यागी नाम से आईडी बनाकर किशोरी के संपर्क में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी।

एक कॉलोनी निवासी महिला ने कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी से हापुड़ निवासी महबूब अली उर्फ महबूब त्यागी हिंदू बनकर इंस्टाग्राम पर बातचीत करता था। आरोप है कि उसने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर खुद को ब्राह्मण बताया था। 19 जुलाई को आरोपी जबरन उनके घर में घुस आया और उनकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की वास्तविक पहचान का पता लगाते हुए उसे सरधना रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed