फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   before remand murder accused sentenced

रिमांड पूरा होने से पहले जेल भेजा हत्यारोपी शोएब  

Fri, 28 Apr 2017 11:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
before remand murder accused sentenced
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मां-बेटी के हत्यारोपी शोएब कुरैशी को लालकुर्ती पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने से पहले ही बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। रिमांड के बावजूद पुलिस ने न तो सुमनलता की हत्या में शामिल रहे शोएब के पिता अब्दुल और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया और न ही हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की।
विज्ञापन

सुमनलता का शव बरामद कराने के लिए लालकुर्ती पुलिस के प्रार्थनापत्र पर सीजेएम कोर्ट ने हत्यारोपी शोएब कुरैशी का मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक का पुलिस रिमांड मंजूर किया था। लालकुर्ती पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शोएब को मंगलवार को रिमांड पर लेकर सुमनलता के जलाए गए शव के अवशेष बरामद किए थे। जबकि बुधवार को खुलासा किया था कि शोएब और अमित ने छह अप्रैल को नेहा की हत्या अपने ऑफिस में दुष्कर्म के बाद की थी। 
विज्ञापन


आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों
रिमांड से पहले इंस्पेक्टर लालकुर्ती का कहना था कि यदि शोएब सात दिनों के रिमांड पर मिल जाएगा तो सुमनलता की लाश बरामद करने के साथ पूरा केस वर्कआउट कर दिया जाएगा। कोर्ट ने शोएब को तीन दिन के रिमांड पर दिया था। लेकिन यहां भी पुलिस ने जल्दबाजी कर एक दिन पहले ही शोएब को जेल भेज दिया। जबकि शोएब ने पूछताछ में खुलासा किया था कि सुमनलता की हत्या में उसका पिता अब्दुल समेत तीन आरोपी साथ थे। शोएब ने यह भी बताया था कि उसने 12 हजार में पिस्टल खरीदी थी, जिससे सुमनलता की गोली मारकर हत्या की थी। लेकिन न तो अब्दुल समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार हुए और न ही पिस्टल बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में पूरी हो गई कार्रवाई
इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला के अनुसार शोएब ने नेहा की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के साथ ही कबूला है कि सुमनलता की हत्या कर शव मवी-लावड़ के बाग में जला दिया था। अब शोएब ने बताया है कि उसने पिस्टल नहीं तमंचे से सुमनलता को गोली मारी थी, जो बरामद कर लिया है। शोएब पर दुष्कर्म, हत्या, धोखाधड़ी और हत्या के बाद शव छुपाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी विवेचना में शामिल कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। अब्दुल भी सुमनलता की हत्या और लाश को छुपाने में साथ था। उसकी गिरफ्तारी भी होगी। वही बताएगा कि सुमनलता के  शव को क्यों जलाया गया था। इस दौरान लावड़ निवासी शौकीन भी साथ था। जिसके एक रिश्तेदार इम्मू को उठाया है। इम्मू भी उस दौरान घटनास्थल पर होना बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed