{"_id":"69dd3045a6c0d16f3f0dc8f7","slug":"bees-attack-in-llrm-two-ladies-get-wound-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1159499-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का हमला, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का हमला, दो महिलाएं घायल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों के हमले की घटना ने परिसर में दहशत फैला दी। सोमवार को कॉलेज परिसर में अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड उड़कर लोगों पर टूट पड़ा। इस हमले में दो महिलाएं घायल हो गईं।
मधुमक्खियों के डंक से घायलों के चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर सूजन आ गई तथा तेज दर्द हुआ। दोनों घायल महिलाओं को तुरंत प्राथमिक उपचार अस्पताल में दिया गया। घटना की वजह परिसर में लगे मधुमक्खियों के छत्ते बताए जा रहे हैं। लोगों के मुताबिक दोपहर में शोर-शराबे के कारण मधुमक्खियां भड़क उठीं और हमला बोल दिया। इस हादसे से पूरे मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि परिसर की सुरक्षा के लिए समय रहते मधुमक्खियों के छत्ते हटाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
-- -- -- -- --