फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ambulances are waiting for road suffering injuries

एंबुलेंस के इंतजार में बीच सड़क तड़पते रहे घायल, सिस्टम पर उठे सवाल

Mon, 16 Jan 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 16 Jan 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Ambulances are waiting for road suffering injuries
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

डीएम आवास और एसएसपी ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे ने सरकारी सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर दिए। ई-रिक्शा से टकराकर पलटे टेंपो के नीचे दबकर महिला, पुरुष और बच्चे घायल हो गए, जो काफी देर तक बीच सड़क पर इलाज के लिए तड़पते रहे। लेकिन भीड़ और पुलिस तमाशबीन बनी रही। दस मिनट तक सरकारी एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में निजी एंबुलेंस से घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


समर गार्डन, लिसाड़ी गेट निवासी सलीम रविवार दोपहर परिवार के साथ टेंपो से मुजफ्फरनगर के लिए निकला था। टेंपो में सलीम, अमरीन, समरीन, समीर, मुन्नी, उज्जेब और रज्जो बैठे थे। अंबेडकर चौराहे पर सामने से आ रही ई-रिक्शा से टेंपो की भिड़ंत हो गई। ई-रिक्शा में श्यामनगर निवासी चालक सुहेब के अलावा परवेज, चांद और तीन महिलाएं सवार थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो और ई-रिक्शा दोनों पलट गए। दोनों चालकों के अलावा टेंपो सवार महिला का पैर सड़क और टेंपो के बीच फंस गया।
विज्ञापन


घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह टेंपो खड़ा कर घायलों को निकाला। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर यूपी-100 की गाड़ी भी खड़ी थी। एक्सीडेंट का पता चलते ही सिविल लाइन पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन उसके बावजूद दोनों वाहनों में सवार लोग घायलावस्था में बीच सड़क पर पड़े रहे। लेकिन वहां मौजूद पुलिस और लोग तमाशबीन बनकर सरकारी एंबुलेंस बुलाने की बात कहते रहे। दस मिनट बाद तक भी जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पुलिस ने वहां से गुजर रही निजी एंबुलेंस को रुकवाकर घायलों को पास ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों में सवार आठ लोग घायल हुए हैं। जिनमें महिला समेत दो लोगों की हालत गंभीर है। कुछ लोगों ने इस दौरान टेंपो में आग लगाने की बात कही तो पुलिस के हाथ पैर फूल गये। उस समय पुलिस अफसरों की पुलिस लाइन में चुनावी मीटिंग चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों वाला चौराहा
अंबेडकर चौराहे पर तीन माह पहले भी वैगनआर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर घायल हो गया था। पांच पहले दो कारें भिड़ गई थी। दरअसल सड़क चौड़ी होने के बावजूद यहां न तो कोई ब्रेकर है और न ही ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगती है। जबकि पास ही डीएम आवास और एसएसपी ऑफिस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed