{"_id":"58e7f03e4f1c1bf8335b6843","slug":"bed-student-murder-mother-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीए छात्रा का मर्डर, ढूंढने निकली मां लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीए छात्रा का मर्डर, ढूंढने निकली मां लापता
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट स्थित सैन्य फार्म में बीसीए की छात्रा का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, बेटी को ढूंढने निकली उसकी मां भी लापता हो गई। छात्रा बच्चा पार्क स्थित एक ऑफिस में जॉब करती थी। पुलिस ने वहां छापा मारा तो ऑफिस में ताला लगा मिला और बोर्ड भी गायब मिले। पुलिस को अंदेशा है कि ऑफिस से ही मर्डर केस का कनेक्शन जुड़ा है।
विज्ञापन
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के भौराकलां थानाक्षेत्र के शिकारपुर निवासी रोडवेज में संविदा कर्मी पवन कुमार परिवार के साथ रुड़की रोड स्थित ग्रेटर पल्लवपुरम में रहते हैं। पवन की बेटी अंशिका उर्फ अनु उर्फ नेहा (20) मेरठ कॉलेज में बीसीए प्रथम छात्रा थी। अंशिका बच्चा पार्क स्थित एक कॉल सेंटर में जॉब करती थी। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे अंशिका घर से ऑफिस जाने की बात कहकर निकली थी। शाम पांच बजे तक अंशिका घर नहीं पहुंची तो उसकी मां सुमनलता उसे ढूंढने घर से निकल गई। परिजनों ने मां-बेटी की देर रात तक तलाश की। न मिलने पर शुक्रवार सुबह पल्लवपुरम थाने में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
लालकुर्ती पुलिस के अनुसार दोपहर 2:30 बजे सूचना मिली कि सोफीपुर के पास सैन्य फार्म में प्लास्टिक के बोरे में लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें एक युवती की लाश मिली। लालकुर्ती पुलिस की सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने मां-बेटी के लापता होने की जानकारी दी। जिसके बाद पल्लवपुरम पुलिस की सूचना पर पवन, उनकी बड़ी बेटी निम्मी और बेटे अनमोल ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त अंशिका के रूप में की।
विज्ञापन
15 दिन पहले लगी थी जॉब
इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला ने बताया कि अंशिका की कॉल सेंटर में 15 दिन पूर्व ही जॉब लगी थी। ऑफिस का संचालक सरधना का बताया गया। जिसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। इंस्पेक्टर के अनुसार अंशिका की हत्या के पीछे ऑफिस का मामला जुड़ा हो सकता है। संचालक की तलाश की जा रही है।
सीडीआर से मिलेगी मदद
पुलिस के अनुसार मौके से अंशिका का मोबाइल फोन नहीं बरामद हुआ। अंशिका और सुमनलता के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से इस केस को सुलझाने में काफी मदद मिलेगी। अंशिका का मोबाइल बृहस्पतिवार से ही बंद आ रहा है। पिछले दो दिन में जिन नंबरों पर बात की गई, उसे देखा जाएगा। वहीं, पल्लवपुरम पुलिस सुमनलता की तलाश में लगी है।
नजदीकी पर भी शक
नौ साल से यह परिवार ग्रेटर पल्लवपुरम कॉलोनी में रह रहा है। सुमनलता ब्यूटी पार्लर चलाती है। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग दहशत में हैं। वहंीं, कालोनी में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस को अंदेशा है कि इस घटना में किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।