फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Become a Mahadani by donating blood today

आज रक्तदान कर बनें महादानी

Tue, 01 Oct 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Become a Mahadani by donating blood today
अमर उजाला के रक्तदान शिविर में करें रक्तदान
विज्ञापन

सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक तीन जगह लगेंगे कैंप
मेरठ। रक्तदान कर आप किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। काफी मरीज ऐसे रह जाते हैं जिन्हें खून के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में आपका रक्तदान उनकी जान बचाने के काम आता है। ऐसे लोगों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन मंगलवार (एक अक्तूबर) को तीन स्थानों पर मेगा रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है।
रक्तदाता इन शिविरों में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदाताओं की सूची बनाकर उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लड डोनेट करने के बाद आप पहले की तरह ही कामकाज कर सकते हैं। इससे शरीर में किसी तरह की कमी नहीं होती। रक्तदान के दौरान मात्र 300 मिली लीटर रक्त लिया जाता है। शरीर इस रक्त की आपूर्ति मात्र 24 से 48 घंटे में कर लेता है। मेडिकल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मोनिका राठी ने बताया कि 90 दिन में एक बार ब्लड डोनेट किया जा सकता है। रक्तदान करते रहना भी स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। रक्तदान को कैंसर के खिलाफ भी बड़ा हथियार माना गया है।
विज्ञापन

विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस आज
भारत में राष्ट्र्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस हर साल एक अक्तूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जीवन में रक्त की आवश्यकता और महत्व को साझा करना है। यह पहली बार साल 1975 में एक अक्तूबर को इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रॉसफ्यूजन एंड इम्यूनोहैमेटोलॉजी द्वारा मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कर सकते हैं रक्तदान
- उम्र 18 से 60 साल के बीच हो
- हीमोग्लोबिन 12 ग्राम/डेसीलीटर हो
- पल्स 50 से 100 प्रति मिनट हो
- शरीर का वजन 45 किलोग्राम से कम न हो
यहां लगाए जाएंगे शिविर
- मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, गढ़ रोड
- जिला अस्पताल ब्लड बैंक, घंटाघर
- कोटपाल हॉस्पिटल, पल्लवपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed