{"_id":"6941780366753d582f013eb7","slug":"beauty-parlor-owner-cheated-of-rs-35000-meerut-news-c-72-1-mct1011-145699-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ब्यूटी पार्लर संचालिका से 35 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ब्यूटी पार्लर संचालिका से 35 हजार की ठगी
Tue, 16 Dec 2025 08:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 16 Dec 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए 10 दिन से भटक रही महिला ने एसएसपी ऑफिस पर दिया शिकायती पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक निवासी मंजू शर्मा से साइबर शातिरों ने दस दिन पूर्व ऑनलाइन 35 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि वह दस दिन से प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भटक रही है। मंगलवार को मंजू एसएसपी ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
आंबेडकर चौक निवासी मंजू शर्मा ने सोमवार को एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि 30 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने खुद को उनके बेटे मुकुल का जानकार बताया था। आरोपी ने कहा कि उसने पांच हजार रुपये मुकुल से उधार ले रखे थे। उन्हें वापस भेज रहा है। इसके बाद आरोपी ने दोबारा से फोन कर गलती से खाते में 50 हजार रुपये डालने की बात बताई। मंजू के मोबाइल पर 50 हजार रुपये का मैसेज भी आया। आरोपी ने मंजू से बाकी रकम वापस मांगी। मंजू ने आरोपी के खाते में चार बार में ऑनलाइन 35 हजार रुपये भेज दिए। खाते में बैलेंस जांच के बाद मंजू को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। एसएसपी ने महिला को न्याय का आश्वासन दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।