{"_id":"60009add8ebc3e32852b7e26","slug":"beautification-done-by-removing-the-khata-from-university-road-city-news-mrt520562788","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी रोड से खत्ता हटाकर किया सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी रोड से खत्ता हटाकर किया सुंदरीकरण
विज्ञापन

मेरठ। वीआईपी रूट यूनिवर्सिटी रोड पर निगर निगम की मेहरबानी हो गई। जज कॉलोनी के निकट कई साल से पड़े खत्ते को नगर निगम ने बृहस्पतिवार को हटाकर रंग-बिरंगे टायरों से सुंदरीकरण कर दिया है।
पिछले दिनों मेरठ आए सीएम योगी आदित्यनाथ को हापुड़ से सड़क मार्ग द्वारा एल ब्लॉक, तेजगढ़ी चौराहा होते हुए यूनिवर्सिटी रोड से मोदीपुरम ले जाया गया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में संभावित दौरे के लिए भी बिजली बंबा बाईपास, एल ब्लॉक, तेजगढ़ी और यूनिवर्सिटी रोड को ही वीआईपी रूट बनाया है। इसलिए नगर निगम इस रूट पर विशेष सफाई अभियान चला रहा है। यहां पड़े तमाम खत्तों को हटा रहा है। इस कड़ी में निगम ने यूनिवर्सिटी रोड स्थित जज कॉलोनी के समीप अस्थायी खत्ते को हटाया। यहां से करीब 25 ट्रॉली कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पहुंचाया। इसके बाद करीब सौ रंग बिरंगे टायरों से सजा दिया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रवि शेखर में जुटे रहे। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने बताया कि उनकी कोशिश है कि शहर में कोई अस्थायी खत्ता न रहे। घरों से कूड़ा सीधे डंपिंग ग्राउंड पहुंचे। खत्तों को खत्म कर सुंदरीकरण के निर्देश दिए हैं।