{"_id":"5cd1912cbdec22074d53b0fd","slug":"beats-of-a-young-man-and-looted-a-mobile-phone-and-case-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मोबाइल-नगदी छीनी, फिर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मोबाइल-नगदी छीनी, फिर दी जान से मारने की धमकी
Tue, 07 May 2019 07:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 07 May 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
बागपत के गुराना गांव में शराब पीने के लिए पैसे न देने पर एक युवक को दो युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि वे उसकी जेब से मोबाइल व हजारों की नगदी भी ले गए। उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
घायल अमित कुमार पुत्र अजयपाल गुराना गांव का रहने वाला है। वह मंगलवार को घर से भूसे के पैसे देने के लिए गांव में ही जा रहा था। तभी गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह भागा तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उसकी जेब से मोबाइल और 20 हजार 700 रुपये भी निकाल लिए। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
अमित का कहना है कि कईं दिन से वे उससे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे और बार- बार फोन पर धमकियां भी दे रहे थे। इस संबंध में उसने कोतवाली में दो के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/