फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   beating roadways bus conductor, ruckus in police station

रोडवेज बस रुकवाकर परिचालक को पीटा, थाने में हंगामा

Tue, 17 Mar 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
beating roadways bus conductor, ruckus in police station
मारपीट के मामले में शिकायत करने पहुंचे घायल परिचालक और चालक। - फोटो : SARDANA
सरधना(मेरठ)। खतौली से दौराला वाया सरधना होते हुए बड़ौत जा रही रोडवेज बस में सामान रखने को लेकर कुछ युवकों का परिचालक से विवाद हो गया। आरोप है कि सरधना गंगनहर पुल पर युवकों ने बस को रुकवा लिया और परिचालक के साथ मारपीट कर फरार हो गए। पीड़ित परिचालक ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खतौली के भैंसा गांव निवासी अखिलेश शर्मा रोडवेज बस चालक हैं। वहीं जानसठ के महलकी गांव निवासी उमेश शर्मा परिचालक हैं। बताया कि सोमवार सुबह खतौली बस अड्डे से रोडवेज बस बड़ौत के लिए चली। हाईवे पर दौराला फ्लाईओवर पर बस नीचे उतरी। तभी सामान से भरी दस क्रेट के साथ खड़े कुछ युवकों ने बस रुकवा ली। युवकों ने बस में क्रेट रखवाने की बात कही। जिस पर परिचालक उमेेश न इंकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों ने की नोकझोंक हो गई। आरोप है कि बस वहां से चल दी। आरोपियों ने सरधना गंगनहर पुल पर बस को रुकवा लिया और चालक, परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से बस में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। चालक, परिचालक अन्य परिचालकों के साथ थाने पहुंचे और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस मौके पर सुभाष, विवेक कुमार, विरेंद्र, कृष्णपाल, कुलदीप, उमेश कुमार, सचिन कुमार आदि थाने पहुंचे। थाना पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हे। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed