यूपी: जिला महिला अस्पताल में जमकर हंगामा, तीमारदार और कर्मचारी के बीच मारपीट, ये रही वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल में अंदर जाने को लेकर युवक और कर्मचारी में मारपीट हो गई। इसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। वहीं बीच-बचाव कराने आए होमगार्ड से भी अभद्रता की गई। थाना जनकपुरी पुलिस ने मामला शांत कराकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली मंडी क्षेत्र की वर्धमान कॉलोनी निवासी एक विवाहिता को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि विवाहिता ने एक शिशु को जन्म दिया। परिवार के कुछ लोग तो उसकी तीमारदारी में लगे हैं तो कुछ उसे देखने आ रहे थे। जिला महिला अस्पताल के प्रबंधन ने हाल ही में तीमारदारों के लिए कार्ड के जरिए अस्पताल में आने का प्रावधान किया है।
बता दें कि विवाहिता की सास अपने बेटे शाहिद के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंचे और मुख्य द्वार से अंदर जाने लगे। तब गेट पर वार्ड ब्वॉय ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया और कार्ड दिखाने के लिए कहा। वार्ड ब्वॉय ने कहा कि जब अंदर से परिजन बाहर आएंगे तो तभी वह उन्हें कार्ड देखकर प्रवेश करने देगा। इस बात को लेकर शाहिद और वार्ड ब्वॉय में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इस हद तक बढ़ी दोनों में मारपीट होने के साथ ही जमकर हंगामा हुआ। इसी बीच एक होमगार्ड बीच-बचाव कराने आ गया। आरोप है कि होमगार्ड के साथ शाहिद ने अभद्रता की।
वहीं अस्पताल स्टाफ की सूचना पर थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस शाहिद को थाने ले आई। शाहिद ने पुलिस को बताया कि वार्ड ब्वॉय ने पहले उनसे गाली-गलौज की और फिर वहां पहुंचे होमगार्ड ने उसकी मां के हाथ पर डंडा मारा, जिससे मां को चोट लगी है।
इंस्पेक्टर मुकेश गौतम ने बताया कि मामले की जांच करने पर पता चला कि शाहिद ने होमगार्ड की वर्दी पर हाथ डाला है। इसलिए उसको शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/