फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   beaten JE and workers after cheking

जेई और कर्मचारियों को बंधक बनाकर जानलेवा हमला, हंगामा

Sat, 09 Apr 2022 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
beaten JE and workers after cheking
जेई और बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

मेरठ। देहली गेट थाना के पूर्वा महावीर में बिजली चोरी की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची टीम को बंधक बना लिया गया। मकान मालिक और महिलाओं ने जेई और अन्य कर्मचारियों को घेर लिया। उन्हें बंधक बनाकर पीटा। घटना की जानकारी मिलने पर निगम के आला अफसर और पुलिस पहुंची। पुलिस ने टीम को बंधक मुक्त कराया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बाद में घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पूर्वा महावीर में शैफुल्ला और उसका भाई जावेद रहता है। बताया जा रहा है कि 14 हजार रुपये का बकाया बिल होने के कारण विद्युत निगम की टीम ने चार दिन पहले कनेक्शन काट दिया था। आरोप है कि कनेक्शन काटने के बावजूद अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इसका पता चलने पर घंटाघर बिजलीघर के जेई सुनील कुमार, लाइनमैन राकेश शर्मा, संविदा कर्मचारी सचिन अग्रवाल, ललित पुरी और जगवीर पहुंचे। यहां कटिया डालने के बारे में परिवार के लोगों से पूछा तो कुछ लोग टीम को अंदर ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि जावेद, शैफुल्ला और घर की महिलाओं ने उन्हें बंधक बना लिया। उनसे अभद्रता की गई और इसके बाद उनसे मारपीट की गई। आरोप है कि ललित पुरी की जेब में रखे 20 हजार रुपये और मोबाइल भी छीन लिए। बाद में पुलिस पहुंची तो टीम को बंधनमुक्त कराया। ललित और जगबीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें देखने के लिए भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा भी पहुंचे। पुलिस ने मौके से जावेद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शैफुल्ला और अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और बिजली चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
टीम पर पक्षपात का आरोप लगाया
- इस परिवार के लोगों ने विद्युत टीम पर आरोप लगाया कि कार्रवाई में पक्षपात किया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों को छोड़ा जा रहा है तो कुछ के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वहीं, विद्युत टीम ने कहा कि यह लोग उन्हें जान से मारने की धमकी भी देते रहे।

---
बिजली बिल का बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने का अभियान चल रहा है। इस घर में एचटी लाइन से अवैध रूप से बिजली प्रयोग की जा रही थी। टीम पहुंची तो बंधक बनाकर मारपीट की गई। - मनोज अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed