फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bear ke vivaad me hui thi

बीयर के विवाद में हुई थी टोनी की हत्या

Sun, 04 Feb 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Feb 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
bear ke vivaad me hui thi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नौचंदी क्षेत्र में पटेल मंडप की छत पर हुई टोनी की हत्या का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। बीयर पीने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने टोनी की ईंटों से कुचलकर हत्या की थी। एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि 18 जनवरी को थाना खरखौदा क्षेत्र के लोहियानगर निवासी टोनी पुत्र बाबूराम सैनी का पटेल मंडप की छत शव मिला था। मामले में पुलिस ने सलीम उर्फ रिहाना पुत्र मोहम्मद ईशा निवासी एक सितारा मस्जिद इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर लिया। सलीम ने बताया कि वह और उसका दोस्त अर्सलान उर्फ ठर्रा निवासी इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट पटेल मंडप की छत पर बैठकर बीयर पी रहे थे। उसी दौरान टोनी अपने दो दोस्तों के साथ वहां आया और उससे बीयर मांगने लगा। इनकार करने पर टोनी ने लात मारकर बीयर की बोतल को तोड़ दी। इसके बाद टोनी और सलीम के बीच मारपीट हो गई। यह देख टोनी के दोस्त वहां से भाग गये। गुस्से में सलीम ने टोनी के सर में ईंट मार दी और वहां से भाग निकला। इसके बाद सलीम और अर्सलान ने प्रीत विहार में शराब की दुकान पर शराब पी।  बाद में दोनों पटेल मंडप की छत पर पहुंचे तो टोनी उन्हें जिंदा मिला। इसके बाद दोनों ने पकड़े के जाने के डर से ईंटों से टोनी का सिर कुचल दिया। साथ ही ईंटों को पटेल मंडप की टंकी के पास कूड़े में छिपा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी सलीम को जेल भेज दिया जबकि उसका साथी अर्सलान फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed