फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First woman blackmailed and then again implicated in things

पहले महिला को बातों में फंसाया फिर ब्लैकमेल किया और इसके बाद...

Tue, 03 Jan 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 03 Jan 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
First woman blackmailed and then again implicated in things
व्हाट्सएप

यदि आप शादी करने के लिए एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने जा रही हैं तो सावधानी बरतें। इसी तरह की एक वेबसाइट के ऐसे दो मामले साइबर सेल के पास पहुंचे हैं। जिनमें शादी करने से इंकार करने पर महिलाओं से व्हाट्सएप नंबर लेकर उनकी डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) चोरी कर ली गई। फिर ब्लैकमेल करते हुए सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट डालकर उन्हें बदनाम कर दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी साइबर सेल, क्राइम ब्रांच कर्मवीर सिंह का कहना है कि एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिला को बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एफबी पर एकाउंट बनाया
गंगानगर निवासी एक महिला प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। महिला ने तीन माह पहले शादी के लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें एक युवक और महिला के बीच बात होने लगीं। उसके बाद युवक ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी युवक महिला को अश्लील फोन कॉल करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके व्हाट्सएप से डीपी चोरी कर वही पिक्चर अपलोड कर दी। आरोपी युवक ने इस फेसबुक एकाउंट पर अश्लील फोटो डाल दिए। पुलिस तक मामला पहुंचा तो आरोपी फोन स्विच ऑफ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


युवक ने कर ली शादी
कंकरखेड़ा निवासी एक महिला की सात साल पहले शादी हुई थी। तलाक होने पर महिला ने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था। अलीगढ़ निवासी एक युवक ने भी रजिस्ट्रेशन करा रखा था। तीन माह से महिला और युवक के बीच बात होने लगीं। कुछ दिन पहले महिला को पता चला कि युवक ने शादी कर ली है। उसके बाद युवक फोन पर महिला को परेशान करने लगा। आरोपी ने व्हाट्सएप से महिला की डीपी चोरी कर ली। फर्जी आईडी से एकाउंट बनाकर फेसबुक पर महिला की फोटो के साथ अश्लील पोस्ट डाल दी। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने साइबर सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed