फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BDS School of Law wins in street play competition

Meerut News: बीडीएस स्कूल ऑफ लॉ ने नुक्कड़ नाटक में बाजी मारी

Wed, 11 Feb 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
BDS School of Law wins in street play competition
बीडीएस स्कूल ऑफ़ लॉ के छात्र छात्राएं नुक्कड़ नाटक में भाग लेते। स्त्रोत कालेज
मेरठ। बीडीएस स्कूल ऑफ लॉ के छात्र-छात्राओं ने शोभित विश्वविद्यालय में प्रेरणा दिवस के पर आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव में शानदार प्रदर्शन किया। महोत्सव के पहले दिन हुई नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में बीडीएस स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम ने महिला सशक्तीकरण विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक अस्तित्व- मैं थी, मैं हूं, मैं रहूंगी प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए छात्रों ने समाज में महिलाओं की पहचान, उनके संघर्ष, आत्मसम्मान और समानता के अधिकार को उजागर किया। समापन समारोह में कुलपति ने विजेता टीम को प्रमाण-पत्र, मेडल, ट्रॉफी और 2100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। संस्थान के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार शर्मा व विधि विभाग के प्राचार्य डॉ. मनोज शर्मा ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। नुक्कड़ नाटक की कोऑर्डिनेटर सहायक अध्यापिका क्षमा शर्मा रहीं। टीम में भव्य, रिशांक, इकरा, प्रार्ची, हिमांशी सिसौदिया, शालू, जयश्री, महिमा, जय, जतिन, हिमांशी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed