{"_id":"67a12a277af4aa1af80064b9","slug":"bdo-and-beo-to-create-two-model-schools-by-31st-march-meerut-news-c-72-1-mct1004-128344-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बीडीओ और बीईओ 31 मार्च तक दो आदर्श स्कूल बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बीडीओ और बीईओ 31 मार्च तक दो आदर्श स्कूल बनाए
विज्ञापन
मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने सोमवार को स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और सकारात्मक कार्य संस्कृति विकसित करने के लिए बैठक ली। बैठक में कहा गया कि खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी अपने विकास खंड में दो विद्यालयों को 31 मार्च तक आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करेंगे।
स्थानीय संसाधनों का समुचित उपयोग एवं विभागीय अधिकारियों के योगदान से विद्यालय के समस्त आयामों में क्रांतिकारी परिवर्तन अपेक्षित हैं। विद्यालय परिवेश का सुंदरीकरण, कक्षाओं को बाल मनोविज्ञान के अनुरूप सुसज्जित करने, स्मार्ट क्लास, क्रीड़ा परिसरों का विकास, सुविधाओं का मानकीकरण करने पर जोर दिया गया।
सभी शिक्षक विद्यालय समयावधि का पूर्ण पालन करेंगे। विद्यालय समय में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर शिक्षक के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सामान्य ज्ञान शिक्षण के लिए प्रत्येक कक्षा में प्रथम आधा घंटा समय निर्धारित किया जाए। बैठक में सीडीओ नूपुर गोयल, बीएसए आशा चौधरी आदि उपस्थित रहे।