Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BBC Elite Triumphs in Thrilling Match at the Meerut T-20 League

Meerut News: मेरठ टी-20 लीग में हुए रोमांचक मैच में बीबीसी एलाइट की जीत

Thu, 19 Mar 2026 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
BBC Elite Triumphs in Thrilling Match at the Meerut T-20 League
- बारिश के कारण घटे ओवर, दिव्यांश राजपूत ने लगातार दो छक्के जड़कर आठ विकेट से जीत दिलाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मेरठ टी-20 लीग में बृहस्पतिवार को पहला मैच बीबीसी एलाइट और मेरठ कैंट कमांडोज के बीच खेला गया। बारिश के कारण मैच के ओवर भी कम हो गए। इसमें बीबीसी एलाइट की टीम ने मैच जीता।
बीबीसी एलाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मेरठ कैंट कमांडोज की शुरुआत बेहद खराब रही और छह रन का स्कोर होने तक टीम ने दो विकेट खो दिए। पहले ही ओवर में गौरव यादव (चार रन) को सुनील कुमार ने दिव्यांश राजपूत के हाथों कैच आउट करा दिया। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर नमन सिंह ने हितेश कुमार (एक रन) को रन आउट कर दिया।
विज्ञापन

यशु प्रधान ने तेज बल्लेबाजी करने का प्रयास किया लेकिन 10 गेंद पर 18 रन बनाने के बाद वह सुनील कुमार की गेंद पर ज्ञानेश शर्मा को कैच दे बैठे। मेरठ कैंट कमांडोज ने पांच ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाए। बीबीसी एलाइट के गेंदबाज सुनील कुमार ने दो विकेट लिए। पांच ओवर में 47 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे बीबीसी एलाइट सलामी बल्लेबाज ईशु शर्मा ने धमाकेदार शुरूआत दिलाई मगर पांच गेंद पर 12 रन बनाने वाले ईशु शर्मा अक्षु बाजवा की गेंद को समझने में नाकाम रहे और बॉल ने उनके विकेट उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राघव चोपड़ा और लक्ष्य राठी ने टीम का स्कोर चार ओवर में 36 रन तक पहुचा दिया। जीत के लिए अंतिम छह गेंद पर 11 रन चाहिए थे, तब मेरठ कैंट कमांडोज के कप्तान संदीप तोमर ने गेंद लक्की सैनी के हाथ में थमा दी। वहीं, लक्की सैनी की पहली दो गेंद समझने में राघव चोपड़ा नाकाम रहे और गेंद बिना कोई रन दिए सीधा विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। तीसरी गेंद पर राघव चोपड़ा ने कवर्स में शॉट मारकर एक रन ले लिया। स्ट्राइक पर आए दिव्यांश राजपूत ने लक्की सैनी के ओवर की चौथी गेंद पर कवर्स में छक्का जड़कर टीम को मुकाबले में वापस ला दिया।

अब बीबीसी एलाइट को जीत के लिए दो गेंद पर पांच रन चाहिए थे। दिव्यांश राजपूत ने ओवर की पांचवीं गेंद पर एक्सट्रा कवर्स पर छक्का जड़कर बीबीसी एलाइट को शानदार जीत दिला दी। बीबीसी एलाइट ने 4.5 ओवर में दो विकेट खोकर 48 रन बनाए। मेरठ कैंट कमांडोज के गेंदबाज अक्षु ने एक विकेट लिया। दूसरा मैच शाम क्रिक गिरी चैंप्स और मेरठ साउथ वारियर्स के बीच हुआ। शुक्रवार को लीग का पहला मैच दोपहर दो बजे से शुभम स्मैशर्स और मेरठ सिविल लाइंस हीरोज के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम छह बजे से व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर और मेरठ कैंट कमांडोज के बीच होगा। मैच का लाइव प्रसारण आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के यूट्यूब चैनल पर भी किया जा रहा है। इसका लिंक https://www.youtube.com/@IIMTUNIVEउRSITYMEERUT है।
इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार
मैन ऑफ द मैच - दिव्यांश राजपूत (बीबीसी एलाइट)
फाइटर ऑफ द मैच - अक्षु बाजवा (मेरठ कैंट कमांडोज)
मोस्ट इकोनोमिकल बॉलर ऑफ द मैच - अक्षु बाजवा (मेरठ कैंट कमांडोज)
बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द मैच - दिव्यांश राजपूत (बीबीसी एलाइट)
बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच - अर्जुन त्यागी (बीबीसी एलाइट)
मोस्ट सिक्सर ऑफ द मैच- प्रिंस यादव (मेरठ कैंट कमांडोज)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed