{"_id":"579f94f04f1c1b63242b9369","slug":"bba-bca-se","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए, बीसीए से ज्यादा बीए में रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीए, बीसीए से ज्यादा बीए में रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Tue, 02 Aug 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए सीसीएसयू के सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। पहले दिन बीबीए और बीसीए से ज्यादा बीए में रजिस्ट्रेशन हुए। प्रोफेशनल कोर्स से अधिक ट्रेडिशनल कोर्स में हुए हैं। हालांकि अभी शुरुआत है, लेकिन हालात कुछ ऐसे ही रहने हैं। पिछले तीन-चार साल से बीबीए और बीसीए कोर्स की आधी सीटें खाली रह जा रही हैं।
विवि ने एडमिशन पोर्टल पर सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के रजिस्ट्रेशन रविवार शाम से शुरू किए। सोमवार शाम तक मेरठ और सहारनपुर मंडल में करीब तीन हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके थे। कई प्रोफेशनल कोर्स में तो एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि सात अगस्त तय की गई है। मंगलवार से रजिस्ट्रेशन की स्पीड बढ़ने की उम्मीद है। मेरठ जिले में बीए में 534, बीकॉम में 162, बीएससी 286, रजिस्ट्रेशन हुए हैं। प्रोफेशनल कोर्स में बीबीए में 40, बीसए 44, बीजेएमसी 3, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी 9, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी 31, बीएससी होम साइंस 17, और बीएससी एग्रीकल्चर 75 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बीएससी ऑनर्स माइक्रोबायोलॉजी और बीएससी होम साइंस (क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटिक्स) में अभी कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है।
ट्रांसफर हुए तो नहीं रहेगी कमी
आवेदकों ने अगर रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर किए तो विवि के पास सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स में रजिस्ट्रेशन की कमी नहीं रहेगी। विवि ने जिनका एडमिशन एडेड कॉलेजों में नहीं होता, उनको रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करने का विकल्प दिया है। शासन ने इवनिंग क्लास की मंजूरी देकर आवेदकों को एक मौका और दिया है। इवनिंग क्लास के रजिस्ट्रेशन को लेकर भी आवेदकों में जिज्ञासा है। हालांकि यह कॉलेजों की डिमांड और विवि के निर्णय पर निर्भर करेगा। अगले दो-तीन दिन में स्थिति कुछ साफ होगी।
विज्ञापन
पीएचडी कोर्स वर्क की तैयारी
सीसीएसयू अगस्त में पीएचडी कोर्स वर्क शुरू करने की तैयारी कर रही है। हालांकि सभी विषयों का कोर्स वर्क अगस्त में शुरू होना मुश्किल है। कुछ विषयों का कोर्स वर्क शुरू करने की योजना है। विवि ने कॉलेजों से उनके यहां तैनात शिक्षकों के अंडर में खाली सीटों का ब्योरा मांगा है। कॉलेजों में छुट्टी होने की वजह से अभी यह सूचना नहीं आई है। इस सप्ताह जानकारी आने की उम्मीद है। छात्रों ने पीएचडी कोर्स वर्क शुरू करने को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विवि के स्तर पर पीएचडी प्रक्रिया आगे बढ़ाने में देरी की जाती है तो छात्र अब आंदोलन के मूड में हैं। अधिकारियों का घेराव कर वह इसकी चेतावनी दे चुके हैं। विवि पीएचडी एंट्रेंस पास करने वाले कैंडीडेट घोषित कर चुका है। एंट्रेंस से छूट वालों के आवेदन भी आ गए हैं। खाली सीटों की संख्या का इंतजार है।