फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bawali said is wanted

बवाली सईद जेल से छूटा... और फर हुआ वांटेड

Thu, 14 Nov 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
bawali said is wanted
मेरठ। बवाली सईद चार माह बाद जमानत पर जेल से रिहा हुआ। लेकिन पुलिस ने सईद को फिर से वांटेड घोषित कर दिया। सईद के खिलाफ रेलवे रोड थाने में रंगदारी मांगने और सदर बाजार थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर में विगत दो जून को हुए बवाल में हिस्ट्रीशीटर बदर अली के साथ हाजी सईद भी शामिल था। बिना अनुमति के जुलूस निकालकर हंगामा किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने बदर अली और हाजी सईद समेत 40 आरोपियों को जेल भेजा था। इस बवाल में तत्कालीन एसएसपी नितिन तिवारी को हटाया गया था। बुधवार को हाजी सईद जमानत पर रिहा हो गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के मुताबिक रेलवे रोड थाने में आबिद निवासी मछेरान ने सईद के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, सदर बाजार थाने में एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों मुकदमे में उसको वांटेड बनाया है। पुलिस ने सईद की तलाश में दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। एसपी सिटी का कहना है कि सईद को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed