फिर थाने पहुंची फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर की लड़ाई
छोटे भाई और बहू ने मारपीट करने का आरोप लगाया, पुलिस कार्रवाई के डर से दोनों पक्षों ने किया समझौता, जेठ ने दस लाख की डिमांड करने का आरोप लगाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार की रार एक बार फिर सड़क पर आ गई। परिवार की महिला की कॉल पर पुलिस काजीवाड़ा स्थित उनके घर पहुंची। पुलिस महिला समेत तीन लोगों को कोतवाली ले आई। थाने में नवाजुद्दीन के छोटे भाई की पत्नी ने उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। दूसरे भाइयों ने बहू पर दस लाख रुपये की मांग करने और घर में झगड़ा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शांतिभंग में दोनों पक्षों का चालान करने के लिए कहा तो दोनों पक्षों ने पुलिस को समझौता लिखकर दे दिया।
मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में हुआ विवाद एक बार फिर सड़क पर आ गया। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे परिवार की महिला ने यूपी 100 पर कॉल करके घर में मारपीट होने की सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आफरीन, उसके पति मिनाजुद्दीन और बड़े भाई एजाजुद्दीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई। इसी दौरान घटना की सूचना मिलते ही आफरीन के जेठ फैजुदीन और छोटे भाई माजूदीन भी अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में आफरीन और उसके पति मिनाजुद्दीन ने अपनी भाभी समां सिद्दीकी पत्नी फैजुदीन और गुलनाज पत्नी माजूद्दीन पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
दस लाख रुपये की मांग करने तथा घर में मारपीट करने का आरोप
दूसरी ओर फैजुदीन ने कोतवाली में आफरीन और उसके पति मिनाजुद्दीन पर दस लाख रुपये की मांग करने तथा घर में मारपीट करने का आरोप लगाया है। फैजुद्दीन ने कोतवाली में बताया कि उनके परिवार में संपत्ति का बंटवारा नहीं हुआ है। वह सात भाई हैं। पिता का इंतकाल हो चुका है। जब तक सारे भाई एक साथ नहीं बैठेंगे, संपत्ति का बंटवारा नहीं हो सकेगा। फैजुद्दीन ने यह भी आरोप लगाया कि उसका भाई मिनाजुद्दीन नशा करता है। वह कुछ करना नहीं चाहता।
बताते दें कि वर्ष 2016 में आफरीन ने फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उसके भाइयों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। परिवार का यह विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। घटना के बाद से आफरीन अपने पति मिनाजुद्दीन के साथ अपने मायके दिल्ली में रह रही है। करीब दो सप्ताह पहले आफरीन पति के साथ बुढ़ाना आ गई थी। घर का विवाद शुक्रवार को कोतवाली पहुंचा तो चालान होने के डर से फिर दोनों पक्षों ने आपस में समझौता लिखकर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने भी समझौता मिलने के बाद राहत की सांस ली। दोनों पक्ष कोतवाली से वापस चले आए।