{"_id":"6a3bf586042d106d28060234","slug":"batteries-stolen-from-three-tempos-demand-for-police-action-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106001-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन टेंपो से बैटरियां चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन टेंपो से बैटरियां चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के ईदगाह रोड स्थित एक कॉलोनी में खड़े तीन टेंपो से चोर बैटरियां चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित इरशाद ने बताया कि वह टेंपो से सब्जी और फल बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार देर रात फेरी से लौटने के बाद उसने टेंपो घर के पास खड़ा किया था। बुधवार सुबह काम पर जाने के लिए टेंपो स्टार्ट करने पहुंचा तो बैटरी गायब मिली। आसपास देखने पर अन्य दो टेंपो की बैटरियां भी चोरी होने की जानकारी मिली। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़ितों ने चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --