फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Basketball and volleyball competition held between NCC cadets

एनसीसी कैडेट्स के बीच हुई बास्केटबाल व वॉलीबाल प्रतियोगिता

Tue, 19 Aug 2025 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Basketball and volleyball competition held between NCC cadets
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में चल रहे 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन मंगलवार को बास्केटबाल व वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेरठ ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नवीन राठी ने उत्तर प्रदेश निदेशालय की बेस्ट कैडेट्स टीम का साक्षात्कार किया। तृतीय अधिकारी प्रत्यक्ष विनय ने अनुशासन और आदर्श नागरिक के कर्तव्यों से अवगत कराते हुये एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सांयकालीन सत्र में कैडेट्स को खेलकूद एवं श्रमदान के माध्यम से समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया। तृतीय अधिकारी कमलेश राघव ने कैडेट्स को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कराई। शिविर में कैंप एडजूटेंट मेजर माणिक चंद जैन, मेजर अवधेश कुमार, लेफ्टिनेंट संदीप कुमार, लेफ्टिनेंट शैफाली मल्होत्रा, लेफ्टिनेंट शालिनी शर्मा, सूबेदार मेजर संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed