फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Barricading in the city caused traffic jams; people faced inconvenience throughout the day.

Meerut News: शहर में बैरिकेडिंग से लगा जाम, दिनभर लोग हुए परेशान

Sun, 02 Aug 2026 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Barricading in the city caused traffic jams; people faced inconvenience throughout the day.
शहर में चार अगस्त से वन-वे व्यवस्था होगी लागू, सभी कट पर कराई गई बैरिकेडिंग
विज्ञापन

-कांवड़ यात्रा को लेकर हुई बैरिकेडिंग, बल्ली हटाकर बाइक-स्कूटी निकाल रहे लोग

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम टीम के साथ मिलकर पुलिस ने सभी कट पर बैरिकेडिंग करा दी है। जिसकी वजह से लोगों को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोतीगंज, जली कोठी, केसर गंज, बहादुर मोटर्स पर लंबा जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगह पर लोगों ने बैरिकेडिंग से बल्ली हटाकर अपने दोपहिया वाहन निकाले।
हापुड़ रोड की बात करें तो बेगमपुल से लेकर सिटी सेंटर तक कोई कट नहीं है। केवल बच्चा पार्क पर कट दिया हुआ है। जिसकी वजह से दिनभर वहां भी जाम लगा रहा। ईव्ज चौराहे पर कट देने के बाद हापुड़ अड्डे पर कट दिया हुआ है। वहां भी लोगों को लंबे जाम की परेशानी का सामना करना पड़ा। हापुड़ रोड पर सिटी अस्पताल के पास भी दिनभर लोग जाम जूझते रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा गढ़ रोड पर गांधी आश्रम चौराहे के पास लंबे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थापर नगर और गंगा प्लाजा के सामने से लोग अपने वाहन निकालते हुए दिखाई दिए। हापुड़ अड्डे पर कट बंद है। इसके अलावा गढ़ रोड पर भी बल्ली हटाकर कई जगह से लोग निकलते हुए दिखाई दिए। चार अगस्त से शहर को वन-वे कर दिया जाएगा। एक साइड कांवड़ियों के लिए हो जाएगी जबकि दूसरी साइड लोगों के चलने के लिए होगी। एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि चार अगस्त से वन-वे होना है। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस तैनात की गई है ताकि जाम की स्थिति न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed