फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bareilly zone won the state level Judo boys and girls category.

Meerut News: राज्य स्तरीय जूडो बालक-बालिका वर्ग में बरेली जोन ने बाजी मारी

Fri, 20 Mar 2026 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Bareilly zone won the state level Judo boys and girls category.
राज्य स्तर प्रतियोगिता में कुश्ती का मुकाबला करते जूनियर वर्ग के पहलवान। - फोटो : राज्य स्तर प्रतियोगिता में कुश्ती का मुकाबला करते जूनियर वर्ग के पहलवान।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से विद्या विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन जूडो के सब-जूनियर बालिका वर्ग में बरेली जोन प्रथम रहा। वहीं, दूसरे दिन बालक वर्ग में भी जूडो में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं, बालिका सब जूनियर वर्ग में अमरोहा जनपद के बरेली जोन से 28 से 32 भारवर्ग में जीविका यादव ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, 40 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में अयोध्या जनपद से लखनऊ जोन की सुनयना ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी वैश्विक डबास ने बताया कि जूडो में दूसरे दिन बरेली जोन का अव्वल रहा। जूनियर वर्ग के चारों भार वर्ग में बरेली जोन के खिलाड़ियों ने मैच जीते। 55 किलोग्राम भार वर्ग में चिंटू, 55 से 60 किलोग्राम में अभिषेक यादव, 60 से 66 किलोग्राम भार वर्ग में तनिष्क गर्ग और 66 से 73 भार वर्ग में प्रमोद ठाकुर विजेता रहे।
विज्ञापन

कुश्ती सब जूनियर बालिका में 40 किलोग्राम में सुनयना अयोध्या, लखनऊ जोन, 43 किलोग्राम भार वर्ग में आकृति, अयोध्या, लखनऊ जोन, 46 किलोग्राम भार वर्ग में आकृति, देवरिया गोरखपुर जोन, 49 किलोग्राम भारवर्ग में सरधना जिला मेरठ, 53 किलोग्राम भार वर्ग में कंचन विश्वकर्मा देवरिया गोरखपुर जोन अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो बालिका सब-जूनियर के 23 से 28 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्या संभल बरेली जोन, 28 से 32 किलोग्राम भार वर्ग जीविका अमरोहा बरेली जोन और 32 से 36 किलोग्राम भार वर्ग में शगुन अमरोहा बरेली जोन अव्वल रहे। कुश्ती बालक सीनियर वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में रिषभ दिवाकर मुरादाबाद, 61 किलोग्राम भार वर्ग में बृजेश साहनी गाजीपुर, 65 किलोग्राम भार वर्ग में जावेद बिजनौर, 70 किलोग्राम में विनोद बिंद बलिया, 74 किलोग्राम में कपिल यादव झांसी अव्वल रहे। इस मौके पर उप निदेशक युवा कल्याण प्रादेशिक विकास दल अधिकारी मेरठ जोन संजय कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी अमरोहा ऋषि कुमार, युवा कल्याण अधिकारी मेरठ वैश्विक डबास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed