{"_id":"60fb07d88ebc3e58474ed03a","slug":"barat-reached-a-day-earlier-from-marriage-bride-side-raised-hands-middleman-paid-the-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: एक दिन पहले पहुंच गई बरात, वधू पक्ष ने किए खड़े हाथ, बिचौलिये ने भुगता बरात की आवभगत का खामियाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: एक दिन पहले पहुंच गई बरात, वधू पक्ष ने किए खड़े हाथ, बिचौलिये ने भुगता बरात की आवभगत का खामियाजा
Fri, 23 Jul 2021 11:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:48 PM IST
सार
सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा आस्सा निवासी युवती की शादी शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लपराना निवासी युवक से तय हुई थी। गांव भिक्की निवासी बिचौलिये ने यह रिश्ता कराया था।
विज्ञापन
marriage
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा में युवक-युवती की शादी तय कराने वाले एक बिचौलिये को जरा सी लापरवाही का खामियाजा पूरी बरात को एक दिन अपने यहां ठहराकर उसकी आवभगत के रूप में भुगतना पड़ा। निर्धारित समय से एक दिन पहले आ पहुंची बरात की खातिरदारी करने से वधू पक्ष द्वारा हाथ खड़े करने पर बिचौलिये को पूरी
विज्ञापन
बरात अपने गांव में ठहरानी पड़ी, जो शुक्रवार को निर्धारित समय पर वधू पक्ष के यहां पहुंचीं।
सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा आस्सा निवासी युवती की शादी शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लपराना निवासी युवक से तय हुई थी। गांव भिक्की निवासी बिचौलिये ने यह रिश्ता कराया था। शादी के लिए 23 जुलाई का दिन निर्धारित किया गया था, लेकिन बिचौलिये ने गलती से वर पक्ष को एक दिन पहले, यानि 22 जुलाई को बरात लाने के लिए आमंत्रित कर दिया।
विज्ञापन
इस पर गुरुवार को वर पक्ष पूरी बरात लेकर गांव बेहड़ा आस्सा पहुंच गया, जिनके स्वागत के लिए वधू पक्ष के यहां किसी तरह की कोई तैयारी नहीं की गई थी। यह देख वर पक्ष हैरान रह गया। वहीं, एक दिन पहले ही बरात आने से वधू पक्ष के भी होश उड़ गए। गांव में प्रवेश से पहले दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई, जिसमें गांव
विज्ञापन
भिक्की निवासी बिचौलिये की गलती से बरात आने की पुष्टि हुई।
इस पर बिचौलिये को गांव में बुलाया गया और इस गलती के लिए पूरी बरात को एक दिन के लिए अपने यहां ठहराकर उनकी आवभगत करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पूरी बरात को गांव भिक्की ले जाकर बिचौलिये के यहां ठहराया गया, जहां से शुक्रवार सुबह निर्धारित समय पर बरात बेहड़ा आस्सा पहुंची, जहां संत रविदास मंदिर में बरात को रुकवाकर सभी रीति-रिवाज से विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।